भिवानी : हरियाणा के चरखी दादरी से ऐसी खबर आयी है जिसने सबको चौंका दिया है। जी हां, यहां दो सहेलियों ने साथ रहने के लिए शादी कर ली जिसके लिए एक सहेली ने अपना लिंग बदलवाया।
हरियाणा के चरखी दादरी में बचपन से साथ पढ़ने वाली सहेली से शादी करने के लिए लड़की ने लिंग परिवर्तन करा लिया। इसके लिए लोन तक लिया। दो महीने पहले ही दोनों ने शादी की थी, लेकिन मामला अब सामने आया। शादी करने के बाद दोनों घर पहुंचे।
लड़की से लड़का बनने वाली के परिजन तो मान लगए, लेकिन लड़की के परिजनों को यह बात नागवार गुजरी है। उन्होंने दोनों के मिलने पर प्रतिबंध लगा दिया। अब 'पति' ने ससुराल पक्ष के खिलाफ पत्नी से मिलने नहीं देने का आरोप लगाते हुए एसपी को शिकायत दी है। सिटी थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि शिकायत में युवक ने ससुरालियों पर पत्नी से नहीं मिलने देने का आरोप लगाया है।