Train Ticket Booking Rules 2025: अगर आप छठ या दिवाली जैसे त्योहारों में ट्रेन से सफर करने की सोच रहे हैं तो टिकट बुकिंग के नियमों में हुए बदलावों के बारे में जानना जरूरी है। बीते महीने भारतीय रेलवे (Indian Railways)ने तत्काल टिकट बुकिंग नियमों में बड़ बदलाव किया। जिसके तहत आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है.अब IRCTC पर तत्काल टिकट बुक (Tatkal Ticket Booking) करने के लिए आपके अकाउंट में आधार नंबर लिंक होना जरूरी है।
दलालों और फर्जी बुकिंग पर रोक
रेलवे मंत्रालय ने साफ कहा है कि 15 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार बेस्ड ओटीपी वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। अब जब भी आप IRCTC ऐप या वेबसाइट से टिकट बुक करेंगे, तो आपके आधार (Aadhaar verification IRCTC) से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। बिना OTP डाले टिकट बुकिंग नहीं हो पाएगी। यानी टिकट तभी मिलेगा जब आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करेंगे। यह कदम दलालों और फर्जी बुकिंग पर रोक लगाने के लिए उठाया गया है ताकि आम यात्रियों को आसानी से टिकट मिल सके।
जनरल टिकट लेने वालों को किसी पहचान पत्र की जरूरत नहीं
कई लोग कंफ्यूज हैं कि क्या अब जनरल टिकट लेने पर भी आधार कार्ड दिखाना पड़ेगा। बता दें कि जो लोग आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप से जनरल टिकट बुक करने की सोच रहे हैं उनके लिए भी 1 अक्टूबर से टिकट बुकिंग के नियम बदल जाएंगे। अब जनरल रिजर्वेशन में भी ई-आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा और रिजर्वेशन विंडो ओपन होने के पहले 15 मिनट तक केवल आधार से जुड़े यूजर्स ही जनरल टिकट ले पाएंगे। रेलवे ने साफ कर दिया है कि स्टेशन पर खिड़की से सामान्य यानी जनरल टिकट लेने वालों को किसी पहचान पत्र की जरूरत नहीं होगी। यात्री पहले की तरह स्टेशन पर खिड़की से आसानी से जनरल टिकट खरीद सकते हैं।