PM Modi:रिश्तों में मिठास और भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन आज देशभर में मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर नेताओं ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। कई नेताओं ने बहनों से राखी बंधवाई और इस पर्व के जरिए भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के रिश्ते को याद किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों के साथ रक्षा बंधन मनाया। इस दौरान वे छात्रों से हाथों से दिल बनाते नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘रक्षाबंधन के मौके पर हार्दिक शुभकामनाएं। यह पवित्र त्योहार आप सभी के जीवन में खुशी, समृद्धि और सफलता लाए। प्यार, स्नेह और आपसी भरोसे का बंधन हमेशा अटूट बना रहे - यही मेरी हार्दिक कामना है।’
बच्चों ने बहुत उत्साह के साथ पीएम मोदी को रक्षासूत्र बांधा। प्रधानमंत्री ने बच्चों से बड़े स्नेह से बात की। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई, उनके शौक और भविष्य के सपनों के बारे में पूछा। पीएम मोदी ने बच्चों को दुलार किया और उन्हें देश के उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।