भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) जल्द ही नए अवतार में नजर आने वाले हैं। खबर है कि महेंद्र सिंह धोनी फिल्मी दुनिया में रॉयल्स एंट्री मारने वाले हैं। जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही साउथ की फिल्मों (South Film) में नजर आ सकते हैं। धोनी के साथ में विजय थलापति (Thalapathy Vijay) भी नजर आने वाले हैं।
आपको बता दें कि अभी तक इस बात महेंद्र सिंह धोनी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं है। लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि एक्टर के जन्मदिवस पर इसका खुलासा हो सकता है। गौरतलब है कि, कप्तान कूल को क्रिकेट के हर फॉर्मेट में शानदार कप्तानी और बल्लेबाजी करने के लिए जाना जाता है।
जानकारी के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी और अभिनेता के बातचीत फिल्म साइन को लेकर बातचीत हुई थी। साउथ के अभिनेता ने धोनी का ये अनुरोध स्वीकार भी कर लिया है। गौरतलब है कि, धोनी अपने प्रोडक्शन के तहत फिल्में बनाने के लिए सोच रहे हैं और धोनी इस मूवी में कैमियों करते हुए दिख सकते हैं।