आईपीएल का 15वां सीजन मुंबई इंडियंस के लिए अभी तक अच्छा साबित नहीं हो रहा है। आईपीएल 2022 के इस सीजन में मुंबई इंडियंस अभी तक तीन मैच खेली है। लेकिन एक भी मैच में जीत हासिल नहीं कर पाई है। पांच बार की आईपीएल चैंपियन रही मुंबई इंडियंस 15वें सीजन में अपनी पहली जीत की तलाश में है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन अभी तक तीन मैच खेलने हैं और इन मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
आईपीएल के इस 15वें सीजन में मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी बेहद निराश करने वाली रही है। टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के अलावा कोई भी गेंदबाज अभी तक तीनों मैचों में कोई कमाल नहीं कर पा रहा है, जिसका फायदा विपक्षी टीमों को मिला है।
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन गेंदबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। मुंबई के पास अभी भी वापसी करने का मौका है लेकिन टीम को पिछले मैचों से ज्यादा अच्छा खेल दिखाना होगा। मुंबई की टीम का अगला मैच रॉयल चैलेंजप्स बैंगलोर से है। इन तीन मैचों में ईशान किशन ने अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से टीम को बहुत ही प्रभावित किया है और पहले ही ईशान दो बार पचास से अधिक स्कोर बना चुके हैं। वहीं 19 साल के तिलक वर्मा भी अपनी शानदार बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहे हैं।
मुंबई इंडियंस अपने अगले मैच से पहले एक फोटोशूट में शामिल हुए थे, जिस दौरान जसप्रीत बुमराह ने ईशान किशन की जमकर चुटकी ली। दरअसल फोटोशूट के दौरान ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह को अपने बाइसेप्स को दिखाने की कोशिश कर रहे थे।
शुक्रवार को मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो साझा किया गया। वीडियो में ईशान को कैमरापर्सन से बात करते हुए और कहते हुए देखा गया, "नहीं नहीं! मसल इसे बोलते हैं ये देखो।" जिस पर बुमराह ने जवाब दिया, "इसको फैट बोलते हैं बेटा। हाथ में भी फैट होता है।"