दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम के प्रमियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया विदेशी खिलाड़ी आरटीपीसीआर टेस्ट (RTPCR Test) में नेगेटिव पाया गया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खेलने को लेकर ही दुविधा की स्थिति बन गई थी। हालांकि, रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद से दिल्ली के लिए बड़ी राहत की खबर जरूर है। दिल्ली कैपिटल्स टीम के सभी प्लेयर्स की रिपोर्ट आ जाने के बाद ही टीम अपने अगले मैच के लिए पुणे रवाना हो सकती है।
एक निजी क्रिकेट वेबसाइट में की रिपोर्ट के अनुसार, रैपिड एंटीजन टेस्ट के दौरान दिल्ली का विदेशी खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाया गया था। लेकिन खिलाड़ी को RT-PCR टेस्ट में नेगेटिव पाया गया है। इस बाबत अभी तक दिल्ली कैपिटल्स टीम की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। बीसीसीआई (BCCI) ने भी इस मामले में अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि BCCI बुधवार (20 अप्रैल) को पंजाब किंग्स (DC vs PBKS) के खिलाफ लीग मैच के लिए पुणे रवाना होने से पहले सभी खिलाड़ियों और स्टॉफ की कोरोना जांच करवाने वाली है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शनिवार को नियमित रैपिड एंटीजन टेस्ट हुई थी। टेस्ट में विदेशी खिलाड़ी पॉजिटिव पाया गया था तो पूरी टीम को क्वारंटीन कर दिया गया था। दिल्ली कैपिटल्स की टीम में विदेशी खिलाड़ी से पहले टीम के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट और मालिश करने वाली टीम के एक सदस्य कोरोना के शिकार हो गए थे। टीम के इन दोनों सदस्यों को पहले ही क्वारंटीन किया जा चुका है।
अगर बात करें तो आईपीएल (IPL 2022) के नियमों की तो, टूर्नामेंट के दौरान बायो बबल में पॉजिटिव पाए जाने किसी भी व्यक्ति को कम से कम से कम सात दिनों के लिए क्वारंटीन रहना होता है। उसके बाद फिर कोरोना का जांच की जाएगी और रिपोर्ट नेगेटिव पाए जाने के बाद ही वह व्यक्ति बायो बबल में वापसी कर सकता है।