India Playing XI vs Afghanistan:अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से विराट कोहली बाहर हो गए हैं। विराट कोहली को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है, जिसके चलते वो 13 जून से शुरू हो रही वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे। अब सवाल है कि विराट नहीं तो कौन? प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह कौन खेलेगा? अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से विराट कोहली के बाहर होने के बाद ईशान किशन की प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की दिख रही है। ईशान किशन को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे टीम में चुना गया था।
विराट की जगह खेल सकते हैं ईशान किशन
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का बैटिंग ऑर्डर लगभग क्लियर था। शुभमन गिल और रोहित शर्मा की ओपनिंग के बाद विराट कोहली पारी संभालते। विराट कोहली की मौजूदगी में ईशान किशन की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दिख रही थी। लेकिन, अब जब विराट टीम से बाहर हैं तो इस बात की उम्मीद है कि ईशान किशन प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह खेलते दिखें।
नंबर 4 से नंबर 7 तक खेल सकते हैं ये खिलाड़ी
प्लेइंग इलेवन में टॉप 3 के अलावा नंबर 4 पर श्रेयस अय्यर खेलते दिख सकते हैं, जो कि टीम के उप-कप्तान भी हैं। वहीं नंबर 5 पर केएल राहुल खेलते दिखेंगे जो कि भारतीय वनडे टीम के फर्स्ट चॉइश विकेटकीपर बैट्समैन हैं। छठे नंबर पर तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या होंगे। जबकि 7वें नंबर पर स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर खेलते दिख सकते हैं।
इस गेंदबाज का हो सकता है डेब्यू
प्लेइंग इलेवन में स्पेशलिस्ट स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव को जगह मिल सकती है. उनके अलावा अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर ब्रार टीम के तीन पेसर हो सकते हैं। गुरनूर ब्रार अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में डेब्यू करते दिख सकते हैं।
भारत की संभावित प्लेइंग XI vs अफगानिस्तान, वनडे
शुभमन गिल, रोहित शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर ब्रार