घर में सुख शांति बनाए रखने के लिए क्या कुछ नहीं करते। हर तरह की पूजा करते हैं ताकि घर में या तो घर वालों के साथ कुध गलत ना हो जाए। लेकिन आज हम आपको कुछ सामग्रियां बताऐंगें जिससे आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
दूर होंगी सब बाधा
जिन सामग्रियों के बारे में हम आपको यहाँ बताएंगे वो कोई सामन्य चीज़ें नहीं हैं बल्कि बेहद बहुमूल्य होंगी। इन चीज़ों के स्वरुप को आप घर में रख कर सभी बाधाओं को दूर रख सकती हैं और घर में खुशहाली, ऐश्वर्या और वैभव बनाये रख सकती हैं।
घर में रखने होंगे 5 रत्न
दरअसल, ये सारे बहुमूल्य रत्न वो हैं जो समुद्रमंथन के समय निकले थे. वैसे तो कुल मिला कर जितनी सामाग्री मिली है उनकी संख्या 14 थी। उन्हीं सामग्रियों में से आपको केवल 5 रत्नों को ही आपको घर में रखना है। इससे घर में स्वर्ग की ही तरह धन, वैभव की कमी नहीं रहेगी।
विष्णु पुराण में है सामाधान
विष्णु पुराण के अनुसार, स्वर्ग में एक बार महर्षि दुर्वासा ने श्राप दे दिया था जिसके चलते स्वर्ग में धन, ऐश्वर्या और वैभव की कमी हो गयी थी। इस परेशानी से निजात पाने के लिए देवी देवता अपनी समस्या लेकर भगवान विष्णु के पास जा पहुंचे। तभी विष्णु भगवन ने सुझाव दिया की देवों और असुरों के बीच समुद्र मंथन कराया जाये। उसी समुद्र मंथन से वो 14 बहुमुल्य रत्न बहार निकले। जिसे स्वर्ग में रखा गया और फिर से पहली की तरह स्वर्ग में धन, वैभव और ऐश्वर्या लौट आया।
क्या है वो सामग्रियां?
इनमें शामिल हैं: ऐरावत हाथी, पांचजन्य, श्रवा घोड़ा, पारिजात के फूल, अमृत कलश। जो सामग्री समुद्र मंथन के दौरान निकले उन सब का अलग अलग महत्त्व है और उनका सकारात्मक प्रभाव उनकी मौजुदी से होती है। इन 5 सामग्रियों को रख कर आप अपने घर में वो सब कुछ वापस लौटा सकते हैं जो अपने खो दिया हो। इनके घर में होने से सभी काम शुभ और मंगल होगा।