1668- लिस्बन संधि में स्पेन ने पुर्तगाल को मान्यता दी।
1693- अमेरिका के वर्जीनिया में विलियम एंड मैरी कॉलेज खुला।
1713- मुगल शासक जहांदार शाह की गला दबाकर हत्या।
1788- गवर्नर जनरल वारेन हेस्टिंग पर ब्रिटेन की निचली सदन में भारत में अत्याचार के मामले में मुकदमा चला लेकिन बरी किए गए।
1795- अमेरिका में पहला स्टेट यूनिवर्सिटी उत्तरी कैरोलिना में खुला।
1856- ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी ने लखनऊ के साथ अवध का भी अधिग्रहण किया।
1879- स्वतंत्रता सेनानी सरोजनी नायडू का जन्म।
1911- महान क्रांतिकारी और रूमानी शायर फैज अहमद फैज का जन्म।
1920- स्विटजरलैंड लीग ऑफ नेशंस में शामिल।
1941- जर्मनी में नाजियों ने डच यहूदी परिषद पर हमला किया।
1945- सोवियत संघ ने जर्मनी के साथ 49 दिन तक चले युद्ध के बाद हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट पर कब्जा किया जिसमें एक लाख 59 हजार लोग मारे गए।
1959- बच्चों की पसंदीदा बार्बी डॉल की बिक्री शुरू हुई।
1960- फ्रांस ने सहारा के रेगिस्तान में पहला परमाणु बम परीक्षण किया।
1966- सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1974- असंतुष्ट नोबेल विजेता अलेक्जेंडर सोलजेनिट्सिन को सोवियत संघ से निकाला गया।
1984- पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने नौसेना के लिए मुंबई स्थित मझगांव डॉक का शुभारंभ किया।
1990- अमेरिका, ब्रिटेन तथा फ्रांस ने जर्मनी को फिर से एकीकृत करने की सहमति दी।
1991- अमेरिका ने इराक पर बम बरसाये जिसमें 334 लोग मारे गए ।
2001- मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में 6.6 तीव्रता वाले भूकंप से कम से कम 400 लोगों की मौत हुई।
2010- अफगानिस्तान, अमेरिका और ब्रिटेन की सेनाओं ने अफगानिस्तान के माजराह इलाके को तालिबान के कब्जे से छुड़ाने के लिए एक व्यापक अभियान शुरू किया।