1495- इंग्लैंड में सर विलियम स्टैनली को मौत के घाट उतार दिया गया।
1616- ब्रिटेन के राजदूत सर थॉमस रो मुगल शासक जहांगीर के दरबार अजमेर में आए।
1817- आस्ट्रिया, ब्रिटेन, रूस और प्रसिया ने फ़्रांस से अपनी फ़ौजें हटाने की घोषणा की।
1818- तीसरा और अंतिम युद्ध रामपुर में अंग्रेजों और मराठा के बीच लड़ा गया।
1846- सिख और ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच सोबराऊं की जंग शुरू हुई।
1879- अमेरिका के कैलिफोर्निया थियेटर में पहली बार रोशनी के लिए बिजली का इस्तेमाल किया गया।
1921- महात्मा गांधी जी ने काशी विद्यापीठ का उद्घाटन किया।
1921- ड्यूक आफ कनॉट ने इंडिया गेट की नींव रखी।
1931- नई दिल्ली भारत की राजधानी बनी।
1933- जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने मार्क्सवाद के समाप्त होने की घोषणा की।
1947- नीदरलैंड्स रेडियो यूनियन की स्थापना हुईं।
1952- आजादी के बाद पहले लोकसभा चुनाव में पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर देश में लोकतंत्र की स्थापना का शंखनाद किया।
1979- ईटानगर को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी बनाया गया।
1981- खगोलविद राय पेंथर द्वारा धूमकेतु की खोज।
1990- बृहस्पति की ओर जाते हुए अंतरिक्ष यान गैलिलियो शुक्र ग्रह के सामने से गुजरा।
1992- अंडमान और निकोबार द्वीप विदेशी पर्यटकों के लिए खुला।
1996- शतरंज को दिमाग का खेल माना जाता है और आईबीएम ने शतरंज खेलने वाला कंप्यूटर डीप ब्लू बनाया। इनसानी दिमाग को चुनौती देने के लिए शतरंज के विश्व चैंपियन गैरी कास्पारोव और डीप ब्लू के बीच मुकाबला आयोजित किया गया, जिसे कास्पारोव ने 4-2 से जीत लिया। यह अलग बात है कि अगले बरस डीप ब्लू इस मुकाबले में विजयी रहा।
2005- ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स और लंबे समय से उनकी मित्र कैमिला पार्कर के विवाह की तारीख का ऐलान किया गया।
2008- श्रीलंका के उत्तर में सैनिकों और लिट्टे के बीच हुए संघर्ष में 50 विद्रोही मारे गए।
2009- प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारतरत्न से सम्मानित किया गया।
2010- पाकिस्तान में पेशावर के नजदीक खैबर दर्रा इलाके में पुलिस अधिकारियों के काफिले पर फिदायीन हमला किया गया। उसके बाद राहत और बचाव के लिए वहां पहुंचे दल को भी निशाना बनाया गया। इस दौरान 13 पुलिस अधिकारियों सहित कुल 17 लोगों की मौत हुई।