1846: एलियस होवे ने सिलाई मशीन का पेटेंट कराया।
1926: जर्मनी ने ‘लीग ऑफ नेशंस’ की सदस्यता ली।
1915: भारतीय क्रांतिकारी जतीन्द्रनाथ मुखर्जी का निधन हुआ था।
1923: बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार सुकुमार राय का निधन हुआ था।
1939: कनाडा ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1943: जर्मनी की सेना ने रोम पर कब्जा किया और वेटिकन सिटी की सुरक्षा अपने हाथों में ली।
1951: ब्रिटेन ने ईरान का आर्थिक बाहिष्कार शुरू किया।
1966: संसद ने पंजाब एवं हरियाणा के गठन को मंजूरी दी।
1974: अफ्रीकी देश गिनी ने पुर्तग़ाल से स्वतंत्रता हासिल की।
1976: इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का लाहौर से अपहरण हुआ।
2002: यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
2007: नाटकीय घटनाक्रम के बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को स्वदेश लौटने के बाद पुन: जेद्दा निर्वासित किया गया।
2008: स्विटजरलैंड की सर्न प्रयोगशाला के लार्ज हेड्रॉन कोलाइडर में सबसे बड़ा वैज्ञानिक प्रयोग शुरू हुआ।
2015: पूर्वोत्तर जापान में बाढ और भूस्खलन के कारण 90 हजार लोग बेघर हुए।
2016: रियो पैरा ओलंपिक में मरियप्पन थंगावेलु ने स्वर्ण पदक और वरुण भाटी ने कांस्य पदक जीता।