1492- ब्रिटेन के किंग हेनरी सप्तम ने फ्रांस पर आक्रमण किया।
1924- राष्ट्रसंघ को शक्तिशाली बनाने के उद्देश्य से लाया गया जेनेवा प्रस्ताव 1924 महासभा द्वारा स्वीकृत हुआ किंतु बाद में उसकी पुष्टि नहीं हुई।
1951- श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की।
1952- सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरूआत हुई।
1961- बम्बई (अब मुंबई) में शिपिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया का गठन।
1971- तत्कालीन राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने गांधी सदन के नाम से प्रसिद्ध बिड़ला हाउस देश को समर्पित किया। यहीं पर महात्मा गांधी की हत्या हुई थी।
1982- तेहरान में बम विस्फोट से 60 मरे, 700 घायल।
1985- दहेज निषेधाज्ञा संशोधन अधिनियम अस्तित्व में आया।
1988- कोरिया के सिओल में 24वें ओलंपिक खेलों का समापन। तमिलनाडु में मंडपम और पम्बन के बीच समुद्र के ऊपर सबसे लंबा पुल खुला।
2000- रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन भारत की चार दिवसीय यात्रा दिल्ली पहुँचे।
2001- 19 देशों के संगठन नाटो ने अफ़ग़ानिस्तान पर हमले के लिए हरी झंडी दी।
2003- हंगरी के प्रधानमंत्री पीटर मैडगेसे भारत की यात्रा पर आये।
2004- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कांगों में 5900 सैनिक भेजने का प्रस्ताव मंजूर किया।
2006- दक्षिण अफ़्रीका ने परमाणु ईधन आपूर्ति मामले पर भारत को समर्थन देने का फैसला किया।
2007- उत्तर व दक्षिण कोरिया के बीच दूसरी शिखर बैठक सम्पन्न हुई।
2012- नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 20 छात्रों की हत्या की।