1790 : जनरल मीडोस के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने तमिलनाडु के डिंडिगुल पर कब्जा कर लिया।
1915 : पहले विश्व युद्ध के दौरान इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1938 : इटली के हाईस्कूलों में यहूदी शिक्षकों पर प्रतिबंध लगा।
1944 : अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और चीन के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र के संगठन की योजनाओं को लेकर मुलाकात की। 1959 : हवाई अमेरिका का 50वां प्रांत बना।
1968 : चेकोस्लोवाकिया के स्थानीय रेडियो के जरिये पराग्वे पर तत्कालीन सोवियत संघ के नेतृत्व में हमले की घोषणा। 1997 : पूर्वी चीन में चक्रवाती तूफान विन्नी से 140 लोगों की मौत और तीन हजार लोग घायल।
1986 : कैमरून में ज्वालामुखी विस्फोट से निकली जहरीली गैस के कारण लगभग 2000 लोगों की मौत हो गई।
1988 : भारत-नेपाल सीमा पर भूकंप से एक हजार लोगों की मौत।
2003 : संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान ने इराक में संयुक्त शांति सेना भेजने का प्रस्ताव खारिज किया।
2005 : बांग्लादेश और भारत के बीच संघर्ष-विराम समझौता।
2006 : ‘भारत रत्न’ से अलंकृत प्रख्यात शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां का निधन।
2008 : भारत ने चंद्र मिशन के लिए नासा से हाथ मिलाया।
2008 : श्रीनगर और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली ‘कारवां-ए-अमन’ बस सेवा फिर शुरू।
2012 : अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला वायरस संक्रमण से 20 लोगों की मौत।
2024 : यूक्रेन ने 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार रूस पर बड़ा ड्रोन हमला किया।