Gold Silver Price Today: अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। 7 जुलाई को भारत ही नहीं, दुनिया भर के बाजारों में सोना और चांदी दोनों के दाम गिर गए हैं। इंटरनेशनल मार्केट से लेकर MCX और देश के सर्राफा बाजार तक दोनों की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली है।ऐसे में गहने बनवाने या निवेश करने की योजना बना रहे लोगों के लिए कम कीमत पर खरीदारी का मौका बन गया है। सोने-चांदी की खरीदारी के लिए घर से निकलने से पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर जान लें।
दुनिया भर के बाजार में भी सोना और चांदी हुए सस्ते
आज इंटरनेशनल मार्केट में भी सोना और चांदी दोनों गिरावट में रहे. स्पॉट गोल्ड करीब 0.74 फीसदी गिरकर 4,125.13 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं स्पॉट सिल्वर 2.02 फीसदी टूटकर 60.65 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। इसका असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिला और भारत में भी दोनों की कीमतों में गिरावट आई।
MCX पर भी गिरा गोल्ड-सिल्वर का रेट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी मंगलवार सुबह सोने और चांदी के भाव लुढ़क गए। सोने का अगस्त फ्यूचर्स करीब 1,447 रुपये यानी 0.98 फीसदी गिरकर 1,45,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा।वहीं चांदी का सितंबर फ्यूचर्स 4,471 रुपये यानी 1.89 फीसदी टूटकर 2,31,628 रुपये प्रति किलो के आसपास पहुंच गया।
आज आपके शहर में क्या है सोने का रेट?
- दिल्ली में 22 कैरेट सोना 1,33,300 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,45,410 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है।
- मुंबई में 22 कैरेट सोना 1,33,150 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,45,260 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है।
- चेन्नई में 22 कैरेट सोना 1,33,150 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,45,260 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है।
- बेंगलुरु में 22 कैरेट सोना 1,33,150 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,45,260 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है।
- कोलकाता में 22 कैरेट सोना 1,33,150 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,40,780 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है।
- अहमदाबाद में 22 कैरेट सोना 1,33,200 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,45,310 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है।
- पुणे में 22 कैरेट सोना 1,33,150 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,45,260 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है।
- जयपुर में 22 कैरेट सोना 1,33,300 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,45,410 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है।
- हैदराबाद में 22 कैरेट सोना 1,33,150 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,45,260 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है।
क्या सोने की खरीदारी का यही है सही मौका?
बाजार में आई इस गिरावट से उन लोगों को बड़ी राहत मिली है जो काफी समय से सोना खरीदने का इंतजार कर रहे थे। पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी के लगातार बढ़ते दाम लोगों का बजट बिगाड़ रहे थे, लेकिन आज की यह गिरावट खरीदारी के लिए एक अच्छा मौका है। अगर आप भी सोने या चांदी में पैसा लगाने की सोच रहे हैं या घर के लिए गहने लेने की तैयारी में हैं, तो आप आज के घटे हुए दामों का फायदा उठा सकते हैं।
बस एक बात का ध्यान रखें कि हर शहर और दुकान के हिसाब से कीमतों में थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है, इसलिए खरीदारी करने से पहले अपने पास के बाजार के ताजा भाव एक बार जरूर चेक कर लें।