अभिनेता अनिल कपूर हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते है। और अपनी पोस्ट के जरीए अपने फैन्स के साथ अपना हाल चाल साझा करते रहते है। लेकिन इस बार अनिल कपूर के एक पोस्ट सबकी चिंताएं बढ़ा दी हैं। उन्होंने जर्मनी से एक वीडियो साझा कर बताया है कि उनके इलाज का आखिरी दिन है और वह डॉक्टर से मिलने जा रहे हैं। 64 वर्षीय अनिल कपूर जर्मनी की सड़कों पर तेजी से चलते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्ट देखने के बाद फैन्स उनके ठीक होने की दुआएं करने लगे।
अनिल कपूर ने ब्लैक कलर का लॉन्ग कोट, ब्लैक पैंट और ब्लैक टोपी पहनी है। उनके ऊपर बर्फ गिरती नजर आ रही है। वीडियो के बैकग्राउंड में मोहित चौहान का गाना ‘फिर से उड़ चला’ गाना बज रहा है। इसके साथ अनिल कपूर ने कैप्शन में लिखा- ‘बर्फ के बीच एक परफेक्ट वॉक। जर्मनी में आखिरी दिन। मैं डॉक्टर मूलर से अपने आखिरी इलाज के लिए मिलने जा रहा हूं। उनका और उनके जादुई टच के लिए मैं शुक्रगुजार हूं।‘
पिछले साल अक्टूबर में अनिल कपूर ने एक पोस्ट लिखकर बताया था कि वह 10 साल से अकिलिज टेंडन की समस्या से जूझ रहे थे। उस वक्त अनिल कपूर ने बताया कि डॉक्टर मूलर ने उनका ट्रीटमेंट किया और फिर से वह चलने-दौड़ने लगे। बता दें कि इस बीमारी में पैरों के निचले हिस्से में दर्ज होता है जिससे चलने में दिक्कत होती है।