हाल ही में जानी- मानी एक्ट्रेस काव्या थापर (Kavya Thapar) को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स में के मुताबिक काव्या को जुहू पुलिस (Juhu Police) ने गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने काव्या को नशे की हालत में गिरफ्तार किया था। इस दौरान उन्होंने पुलिस से बदसलूकी भी की थी। इससे पहले उन्होंने एक कार को जोरदार टक्कर भी मार दी थी। इस पूरी घटना पर जुहू पुलिस की ओर से स्टेटमेंट भी आया है। हालांकि, अभी तक इस मामले पर एक्ट्रेस काव्या थापर या उनके परिवार की ओर से कोई भी बयान सामने नहीं आया है।
जानें क्या है पूरा मामला
एक्ट्रेस की गिरफ्तारी को लेकर एएनआई की एक रिपोर्ट में यह बताया गया है कि- 'एक्ट्रेस काव्या थापर को गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आरोप है कि नशे की हालत में उन्होंने एक कार को टक्कर मारी और एक शख्स को घायल कर दिया। इसके बाद वो पुलिस से भिड़ गईं और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। जुहू पुलिस ने ये घटना गुरुवार सुबह की बताई है'।
आखिर कौन हैं काव्या थापर
बता दें कि 26 वर्षीय एक्ट्रेस काव्या साउथ सिनेमा (South Cinema) में काफी एक्टिव हैं और इंडस्ट्री में काफी जाना- माना नाम हैं। उन्होंने एक शॉर्ट फिल्म 'तत्काल' (Tatkal) से अपने करियर की शुरुआत की थी। काव्या का तेलुगू सिनेमा में डेब्यू Ee Maaya Peremito से हुआ था। इसके अलावा वो Market Raja MBBS, Ek Mini Katha जैसी फिल्मों में अहम किरदार निभाती दिखाई दे चुकी हैं। काव्या कई मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स भी कर चुकी हैं।