उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कासगंज (kasganj) जिले में मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां पटियाली थाना क्षेत्र में कायमगंज मार्ग पर गांव अशोकपुर मोड़ के पास बोलेरो गाड़ी और टेंपो आपस में टकरा गए। इस हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि सात अन्य घायल हैं।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पटियाली सीएचसी में पहुंचाया। जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। अभी मृतकों के नाम की पुष्टि नहीं हो पाई हैं। पुलिस आगे की जानकारी जुटा रही है। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं।
टेंपो में सवार थीं करीब 10 सवारियां
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, टेंपो में 10 सवारियां मौजूद थीं। इनमें से ज्यादातर महिलाएं थीं। ये महिलाएं पटियाली में आयोजित सत्संग में शामिल होने के लिए जा रही थीं। तभी गांव अशोकपुर मोड़ के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भयंकर थी कि टेंपो के हर तरह से परखच्चे उड़े गए हैं। हादसे में टेंपो सवार महिलाओं समेत छह लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि बोलेरो में भी आठ लोग सवार थे। इनमें से एक ने दम तोड़ दिया। तीन लोग अभी भी गंभीर रूप से घायल हैं और चार लोगों को मामूली चोट आई है।