होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Vat Savitri Vrat 2021: वट सावित्री व्रत के दिन महिलाएं करें ये काम, जानें क्या है पूजा का सही तरीका

Vat Savitri Vrat 2021: वट सावित्री व्रत के दिन महिलाएं करें ये काम, जानें क्या है पूजा का सही तरीका

 

पति को देवता का दर्जा देने वाली सुहागिनों का वट सावित्री व्रत 10 जून को मनाया जाएगा। यह ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या को होने वाली इस पूजा के पीछे सती सावित्री और सत्यवान की कथा जुड़ी है। प्रचलित कथा के अनुसार वट वृक्ष की लटकती तनाओं में सती सावित्री ने पति को छिपा कर यमराज के पीछे-पीछे चल पड़ी थीं। इसके साथ ही सावित्री ने यमराज से 100 पुत्रों का वरदान मांगा और फिर यमराज को सत्यवान के प्राण वापस करने पड़े।

आपको बता दें इस दिन शनि पूजन व्रत और शनि की वस्तुओं का दान किया जाता है। वहीं, गरीबों और मजदूरों की सेवा और सहायता के साथ श्रद्धालु काला वस्त्र , काला छाता, काले तिल, काली उड़द दान करते हैं। अमावस्या नौ जून को दोपहर 01:57 बजे से शुरू होकर 10 जून को शाम 4 :22 बजे तक होगा। इसके साथ सूर्यादय से लेकर दोपहर 01:42 बजे से पहले पूजन करना शुभ रहेगा। इसके साथ ही इसी दिन शनि जयंती भी मनाई जाएगी। 

वट सावित्री व्रत की पूजन विधि

आपको बता दें कि वट सावित्री व्रत की पूजा के लिए एक बांस की टोकरी में 7 तरह के अनाज रखे जाते हैं जिसे कपड़े के दो टुकड़ों से ढ़क दिया जाता है। एक दूसरी बांस की टोकरी में देवी सावित्री की प्रतिमा रखी जाती है। इसके साथ ही वट वृक्ष पर महिलायें जल चढ़ा कर कुमकुम, अक्षत चढ़ाती हैं। फिर सूत के धागे से वट वृक्ष को बांधकर उसके सात चक्‍कर लगाती हैं। इसमें चने गुड़ का प्रसाद भी बांटा जाता है।

यह भी पढ़ें- BJP में शामिल हुए जितिन प्रसाद, कांग्रेस छोड़ने की बताई ये बड़ी वजह


संबंधित समाचार