होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Maha Shivratri 2024: महाशिवरात्रि के मौके पर इन राशियों के बनेंगे हर काम, जानें

Maha Shivratri 2024: महाशिवरात्रि के मौके पर इन राशियों के बनेंगे हर काम, जानें

 

हिन्दू धर्म में महाशिवरात्रि बड़ा ही खास पर्व माना जाता है। देश भर में मौजूद सभी शिव मंदिर में इस दिन पैर रखने की बिलकुल जगह नहीं होती है। वहीं, मान्यता के अनुसार महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और मां पार्वती ने साथ में 7 फेरे लिए थे। हिन्दू पंचांग के हिसाब से फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष 8 मार्च, शुक्रवार को पावन महाशिवरात्रि पर्व है। ज्योतिष के अनुसार इस दिन 12 राशियों में से 5 राशि के लोगों की किस्मत काफी चमकने वाली है।

1- मेष राशि

मेष राशि के लोगों पर इस महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान शिव की खास कृपा होने वाली है। आगामी दिनों में आपको कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपको धन संबंधित लाभ भी प्राप्त हो सकते हैं। कई दिनों से रुके काम पूरे होंने की संभावना है। इस दिन समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। सुबह गंगा जल में दूध मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें। साथ ही 108 बार ऊँ नमः शिवाय मंत्र का जाप भी अवश्य करें।

2- तुला राशि

इस दिन तुला राशि के लोगों पर शिव जी मेहरबान हैं। आपको ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करने पर शिव जी की खास कृपा प्राप्त होगी। सभी कार्यों में आ रही रुकावट दूर हो जायेगी। भांग व धतूरा शिवलिंग पर अर्पित करें। आपको धन से जुड़े फायदे मिलने की संभावना होगी।

3- मिथुन राशि

महाशिवरात्रि के पर्व पर मिथुन राशि के लोगों पर भगवान शिव की खास कृपा होने वाली है। आपके परिवार में खुशनुमा माहौल बन रहेगा। आप गन्ने के रस को भगवान शिव के शिवलिंग पर अर्पित करें, आपकी सभी इच्छाएं और मनोकामनाएं पूरी होंगी। महाशिवरात्रि पर सफेद रंग के कपड़े जरूर पहनें। ॐ महेश्वराय नमः मंत्र का 108 बार जाप अवश्य ही करें।

4- मकर राशि

मकर राशि के लोगों पर भगवान शिव खासा मेहरबान हैं। आप रोजाना शिवलिंग पर अवश्य जल अर्पित करें। आपके सभी बिगड़े काम बनने लगेंगे। आर्थिक स्थिति भी मजबूती होगी और इसके अलावा आपको धन संबंधित लाभ भी प्राप्त होगा। प्रेम संबंधित मामलों में आपको जरूर सफलता मिलेगी। आपको भी ऊॅं नम: शिवाय मंत्र का 108 बार जाप अवश्य करना चाहिए। शिवलिंग पर जल अर्पित करने अलावा दान आदि भी अवश्य करें।
 

 


संबंधित समाचार