होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Ramadan: भारत में आज देखा जायेगा रमजान का चांद, 12 मार्च को होगा पहला रोजा

Ramadan: भारत में आज देखा जायेगा रमजान का चांद, 12 मार्च को होगा पहला रोजा

 

इस्लाम धर्म में पाक का महीना रमजान के नाम से जाना जाता है और इस दौरान लोग रोजा भी रखा करते हैं। रोज में सिर्फ भूखा या प्यासा ही रहना नहीं होता है। बल्कि, कई नियम होते हैं जिनका पालन भी करना होता है। भूखे-प्यास के अलावा आंख, कान और मुंह पर रोक लगाना भी बेहद जरूर होता है। इस दौरान किसी तरह की बुराई न तो सुनी जाती है और न ही किसी प्रकार के अपशब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। 

भारत में कब आएगा नजर चांद?

इस्लाम धर्म में चांद का खासा महत्व होता है। खाड़ी के देश सऊदी अरब और दुबई में तो चांद दिखाई दे चुका है। उम्मीद है कि भारत में 11 मार्च की रात भी चांद देखने संभावना है। ऐसे में भारत में 12 मार्च से रमजान की शुरुआत हो जाएगी।

रमजान का महीना कब से कब तक रहेगा?

रमजान के महीने को आमतौर माह-ए-रमजान भी कहा जाता है। इस्लाम धर्म में इस महीने को पाक का महीना भी माना जाता है और इसकी बहुत अधिक अहमियत होती है। इस बार पाक के महीने की शुरुआत 11 मार्च की रात चांद दिखने के साथ हो जाएगी। साथ ही भारत के सभी मस्जिदों में तरावीह की नमाज भी पढ़ी जाएगी। 11 मार्च को चांद दिखने पर 12 मार्च की सुबह सेहरी खाने के बाद से रमजान के रोजे शुरू हो जाएंगे, जो कि 9 अप्रैल 2024 तक जारी रहेंगे।

 


संबंधित समाचार