होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Navratri 2024: नवरात्रि के शुभ अवसर पर जरुर खरीदे ये वस्तुएं, घर में आएगी शुभता, होंगे अनेक फायदे

Navratri 2024: नवरात्रि के शुभ अवसर पर जरुर खरीदे ये वस्तुएं, घर में आएगी शुभता, होंगे अनेक फायदे

 

Chaitra Navratri 2024: 9 अप्रैल यानि आज से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है, यह पावन पर्व 17 अप्रैल तक रहेंगे। चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ होने के साथ ही नया हिंदू वर्ष भी आरंभ भी होता है। नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरुपों की पूजा-अर्चना की जाती है। देवी दुर्गा के 9 रुपों की पूजा अर्चना करने से त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश का भी आशीर्वाद आपके साथ बना रहता है। वैसे तो हर साल चार बार नवरात्रि का पावन पर्व आता है, लेकिन चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि का अपना अलग ही महत्व होता है।

वहीं चैत्र और शारदीय नवरात्रि को प्रकट नवरात्रि कहा जाता है। आषाढ़ और माघ माह में पड़ने वाली नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि के रुप में जाना जाता है। इतना ही नहीं नवरात्रि के 9 दिन बहुत पवित्र माना जाता है। इस बीच कई तरह के धार्मिक कार्य और अनुष्ठान भी किए जाते हैं। साथ ही इन दोनों कुछ चीजों को खरीद कर घर लाना भी बेहद शुभ माना जाता है।

1. घर लेकर आए मटका

मटके को धन का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में चैत्र नवरात्रि के दौरान घर में मटका लाना बहुत शुभ होगा। साथ ही मटका धन का प्रतीक भी है ऐसे में घर में मटका लाने से धन का आगमन भी होगा और आर्थिक स्थिति मजबूती होगी। इसलिए अगर आप अभी तक मटक नहीं लाए है तो नवरात्रि में मटका जरूर लेकर आ आए।

2. शंख खरीदना भी शुभ

अगर आप नया शंख खरीदना चाहते है और आपको अभी तक कोई समय सही नहीं लगा तो नवरात्रि के शुभ अवसर पर इस शुभता का प्रतीक माने जाने वाला शंख जरुर खरीद सकते हैं। मां दुर्गा के इन नौ दिनों में घर में शंख लाने से घर में सकारात्मकता का संचार होता है। मान्यता के अनुसार जिस घर में शंख की ध्वनि सुनाई देती है वहां से नकारात्मक ऊर्जा दूर चली जाती है।

3. खरीदे चांदी 

अगर आप कोई आभूषण खरीदना चाहते है तो इस नवरात्रि के शुभ अवसर पर घर में चांदी जरुर लाए। माना जाता है कि चांदी लाने से न सिर्फ चंद्रमा की स्थिति कुंडली में मजबूत होती है बल्कि बीमारी पैदा करने वाले दोषों का भी अंत होता है।

4. तुलसी का पौधा

तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। वैसे भी सनातन धर्म को मानने वाले सभी लोगों के घर में तुलसी का होना शुभ माना जाता है। अगर आप चैत्र की नवरात्रि में तुलसी लेकर आते हैं तो यह आपके लिए शुभ होगा।


संबंधित समाचार