होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

होलिका दहन का क्या है महत्व? धन-संपत्ति और बुरी नजर से बचने के लिए अग्नि में जरूर चढ़ाएं ये चीजें

होलिका दहन का क्या है महत्व? धन-संपत्ति और बुरी नजर से बचने के लिए अग्नि में जरूर चढ़ाएं ये चीजें

 

Holika Dahan 2024: होली का त्योहार रंगों, उमंग और नई ऊर्जा का पर्व है। इसे बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। होली से एक दिन पहले यानी फाल्गुन माह की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन को छोटी होली भी कहा जाता है। होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक समझा जाता है।

इस दिन निश्चित मुहूर्त के अनुसार, होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन से पहले पूजा के दौरान कई तरह की चीजें अर्पित करने की परंपरा है। ज्योतिषविदों की मानें तो होलिका में राशिनुसार चीजें अर्पित करने से न सिर्फ इंसान के संकट टलते हैं, बल्कि घर में सुख-समृद्धि का भी वास होता है। आइए आपको बताते हैं कि होलिका दहन पर इस साल आप कौन सी चीजें अर्पित कर सकते हैं... 

इस दिन किसी वृक्ष कि शाखा को जमीन में गाड़ कर उसे चारों तरफ से लकड़ी कंडे उपले से घेर कर निश्चित मुहूर्त में जलाया जाता है। इसमें छेद वाले गोबर के उपले, गेंहू की नई बालियां और उबटन जलाया जाता है। ताकि वर्षभर व्यक्ति को आरोग्य की प्राप्ति हो और उसकी सारी बुरी बलाएं अग्नि में भस्म हो जाएं। लकड़ी की राख को घर में लाकर उससे तिलक करने की परंपरा भी है। फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा के दिन श्री चैतन्य महाप्रभु का जन्म हुआ था। उनको श्री कृष्ण का अवतार माना जाता है। इस दिन श्री चैतन्य महाप्रभु की पूजा उपासना भी अत्यंत शुभ फलदायी होती है।  

होलिका दहन के दिन क्या करें और अग्नि में क्या डालें ? 

-होलिका दहन के स्थल पर जाएं अग्नि को प्रणाम करें। भूमि पर जल डालें। 

-इसके बाद अग्नि में गेंहू की बालियां, गोबर के उपले, और काले तिल के दाने डालें।

-अग्नि की तीन बार परिक्रमा करें। इसके बाद अग्नि को प्रणाम करके अपनी मनोकामनाएं कहें।

-होलिका की अग्नि की राख से स्वयं का और घर के लोगों का तिलक करें।

-अच्छे स्वास्थ्य के लिए काले तिल के दाने बीमारी से मुक्ति के लिए हरी इलाइची और कपूर डालें। 

 -धन लाभ के लिए अग्नि में चन्दन की लकड़ी डालें।

-वैवाहिक समस्याओं के लिए- हवन सामग्री नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति के लिए काली सरसों डालें।  

आपको बता दें कि इस दिन मन की तमाम समस्याओं का निवारण हो सकता है। रोग, बीमारी और विरोधियों की समस्या से निजात मिल सकती है। आर्थिक बाधाओं से राहत मिल सकती है। अगर आप ईश्वर की कृपा पान चाहते हैं तो इस दिन आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। अलग-अलग चीजों को अग्नि में डालकर अपनी अपनी बाधाओं से मुक्ति पा सकते हैं।

 


संबंधित समाचार