होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि के 9 दिन इन 9 रंगों के पहने कपड़े, सभी मनोकामनाएं होगी पूरी

Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि के 9 दिन इन 9 रंगों के पहने कपड़े, सभी मनोकामनाएं होगी पूरी

 

Chaitra Navratri Colours List 2023: नवरात्रि के नौ दिनों का शुभ आगमन होने ही वाला है, इस बार चैत्र नवरात्र 9 अप्रैल से शुरू है और 17 अप्रैल को इनका समापन होगा। इन नौ दिनों में भक्तगण मां दुर्गा के नौ रुपों की पूजा करते हैं। ऐसे में भक्तगण मां को प्रसन्न करने के लिए अनेकों उपाए करते हैं, जिनमें से एक उपाय ये भी है कि आप मां को प्रसन्न करने के लिए अलग-अलग रंग के वस्त्र पहनकर पूजा अर्चना कर सकते हैं। ऐसा करने से माता आपके सभी मनोकामनाएं पूरा करेंगी। हम आपको बता रहे हैं नवरात्रि के इन 9 दिनों में आपको किन-किन रंगों के वस्‍त्र पहनकर मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए। चलिए जानते हैं...

पहले दिन पहने पीला रंग
नवरात्रि की शुरुआत माता शैलपुत्री की पूजा से होती है। पहले दिन घटस्थापना के बाद मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाती है। इस दौरान पीले रंग के वस्त्र पहनकर घटस्थापना करना और पूजा करना शुभ माना जाता है। आप भी नवरात्रि के पहले दिन पीले रंग के कपड़े पहनें। माता का श्रृंगार भी पीले रंग के वस्त्रों से कर सकते हैं।

दूसरा दिन पहने हरा रंग 
नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। मान्यता है कि मां ब्रह्मचारिणी को हरा रंग प्रिय है। इस दिन हरे रंग की साड़ी या कुर्ता सलवार में तैयार हो सकते हैं और माता की पूजा कर सकते हैं।

तीसरा दिन पहने भूरा रंग 
देवी चंद्रघंटा की पूजा नवरात्रि के तीसरे दिन की जाती है। मां चंद्रघंटा की पूजा में भूरे रंग के कपड़ों को पहनना शुभ माना जाता है। भूरे रंग का कुर्ता और लाॅन्ग स्कर्ट पहन सकती हैं। सलवार सूट और फ्लोरल प्रिंट भूरी साड़ी भी काफी सुंदर लुक दे सकती हैं।

चौथा दिन पहने नारंगी रंग
नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा का स्वरूप देवी कुष्मांडा की पूजा अर्चना की जाती है। मान्यता है कि माता कुष्मांडा का प्रिय रंग नारंगी है। इस दिन नारंगी रंग के कपड़े पहनना शुभा माना गया है।

पांचवां दिन पहने सफेद रंग 
चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा होती है। देवी स्कंदमाता के प्रिय सफेद रंग का वस्त्र धारण करके उनकी पूजा करने से माता प्रसन्न हो सकती हैं।

छठा दिन पहने लाल रंग
वैसे तो मां दुर्गा और उनके सभी स्वरूपों को लाल रंग प्रिय है। लाल रंग प्रेम का, शक्ति का और ऊर्जा का प्रतीक है। लेकिन माता कात्यायनी को लाल रंग अति प्रिय है। मां कात्यायनी की पूजा नवरात्रि के छठे दिन की  जाती है। इस मौके पर लाल रंग के वस्त्र से मां का श्रृंगार भी कर सकते हैं। खुद भी लाल रंग के कपड़े पहनकर नवरात्रि के छठे दिन मां की पूजा कर सकते हैं।

सातवां पहने दिन पहने नीला रंग
मां कालरात्रि की पूजा नवरात्रि के सातवें दिन की जाती है। माता कालरात्रि का प्रिय रंग नीला है। इस दिन नीले रंग के लहंगा चोली या चूनर से उनका श्रृंगार करें। चाहे तो नीले रंग के फूल अर्पित कर सकते हैं। अगर आप नवरात्रि पूजा में नीले रंग के परिधान पहनना चाहती हैं तो अभिनेत्रियों के एथनिक आउटफिट से आइडिया ले सकती हैं।

आठवां दिन पहने गुलाबी रंग
नवरात्रि के आठवें दिन माता महागौरी की उपासना की जाती है। मां महागौरी को गुलाबी रंग अति प्रिय है। गुलाबी रंग के वस्त्र माता पर बहुत सुंदर लगता है। आप इस रंग की चुनरी मां को ओढ़ा सकते हैं। खुद भी गुलाबी रंग की साड़ी, अनारकली सूट पहन सकती हैं।

नौवां दिन पहने बैंगनी रंग 
मान्यता है कि मां सिद्धिदात्री को बैंगनी रंग पसंद है। नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन मां को बैंगनी रंग का लहंगा पहना सकती हैं। चाहे तो आप भी मां की पूजा के लिए बैंगनी रंग का शरारा सूट, कुर्ता पजामा पहन सकती हैं।   

यह भी पढ़े- यह जश्न का नहीं, जंग का समय है: AAP नेता संजय सिंह

देखें वीडियो


संबंधित समाचार