होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

NMRC की ट्रांसजेंडरों को बड़ी सौगात, मेट्रो स्टेशनों पर बनाए जाएंगे अलग टॉयलेट

NMRC की ट्रांसजेंडरों को बड़ी सौगात, मेट्रो स्टेशनों पर बनाए जाएंगे अलग टॉयलेट

 

नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) ने ट्रांसजेंडर (Transgender) की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है। ट्रांसजेंडरों के लिए अब नोएडा से ग्रेटर नोएडा की एक्वा लाइन (aqua line ) पर विशेष शौचालय (Toilet) बनाने का इंतजाम किया है। वहीं, नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बीच चलने वाली मेट्रो लाइन पर ट्रांसजेंडरों के लिए जल्द अलग से शौचालय बनाए जाएंगे।

बता दें कि नोएडा से ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाली एक्वा लाइन पर कुल 21 स्टेशन हैं। इन सभी स्टेशन पर दिव्यांगों के लिए खास शौचालय बनाए गए थे। लेकिन अब से दिव्यांगों के लिए बनाए गए इन खास शौचालयों का इस्तेमाल ट्रांसजेंडर भी कर सकेंगे। इन सभी शौचालयों के बाहर ट्रांसजेंडर साइन बोर्ड भी लगा दिए गए हैं।

इस पर एनएमआरसी की एमडी और नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु महेश्वरी (MD Ritu Maheshwari) ने बताया कि ट्रांसजेंडर मेट्रो लाइन पर नौकरी कर रहे हैं। ये लोग टिकट काउंटर से लेकर अन्य कई जिम्मेदारियों को भी बखूबी संभाल रहे हैं। इतना ही नहीं इनके अलावा मेट्रो में बहुत से ट्रांसजेंडर भी यात्रा करते हैं। यह सुविधा उनके लिए शुरू की गई है।

यह भी पढ़ें- प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रियंका ने PM Modi से की मांग, कहा 'लखीमपुर में शहीद किसानों को भी मिले न्याय'


संबंधित समाचार