होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

बड़ी खबर: BSP में शामिल हो सकते हैं स्वामी प्रसाद मौर्य ! 8 साल बाद होगी घर वापसी

बड़ी खबर: BSP में शामिल हो सकते हैं स्वामी प्रसाद मौर्य ! 8 साल बाद होगी घर वापसी

 

Swami Prasad Maurya: लोकसभा चुनाव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है खबरों के मुताबिक राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी (RSSP) के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य BSP में शामिल हो सकते हैं।  कहा जा रहा है कि या तो वह पार्टी में शामिल होंगे या उनकी पार्टी BSP में विलय करेंगी।

गौरतलब है कि स्वामी प्रसाद मौर्य पहले मायावती की पार्टी में ही थे उन्हेंने साल 2016 में पार्टी प्रमुख पर गंभीर आरोप लगाते हुए BSP छोड़ दी थी जिसके बाद उन्होंने अपनी अलग पार्टी राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी का गठन किया था।

वहीं दूसरी तरफ ऐसी भी खबरें आ रही है कि  स्वामी प्रसाद मौर्य बहुजन समाज पार्टी (BSP) के सिम्बल पर कुशीनगर सीट पर ताल ठोंक सकते हैं। नामांकन के कुछ दिन ही बचे हैं लेकिन फिर भी पार्टी ने अभी तक किसी को कुशीनगर से नहीं उतारा। कयास लगाए जा रहे है कि इसी वजह से पार्टी ने यह सीट होल्ट की हुई है।

बता दें कि पार्टी ने नामांकन के कुछ दिन ही बचे हैं लेकिन फिर भी पार्टी ने अभी तक देवरिया और कुशीनगर सीट से अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। वहीं कुशीनगर में सात मई से नामांकन शुरू होगा।

स्वामी प्रसाद मौर्य का राजनीतिक करियर

स्वामी प्रसाद मौर्या ने 1980 के दशक से लोकदल से राजनीति शुरू की। इसके बाद स्वामी 1991-1995 तक जनता दल के प्रदेश महासचिव रहे। 1996 में वह बसपा में आए, बसपा में रहते हुए वह साल 1997 में बसपा-बीजेपी गठबंधन की सरकार में मंत्री बने। इसके बाद 2001 में वह नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किए गए। 2002 में वह पडरौना से विधायक चुने गए। इस दौरान साल 2002-2003 में बसपा सरकार में मंत्री बने।

साल 2007 में मायावती पार्टी ने  यूपी में प्रचंड बहुमत हासिल किया तब स्वामी फिर मंत्री बने और साल 2012 तक पद पर बने रहे। 2012 में बसपा चुनाव हार गई, हालांकि स्वामी अपना चुनाव जीतकर नेता प्रतिपक्ष बने।

इसी बीच स्वामी प्रसाद मौर्या ने साल 2016 में पार्टी छोड़ दी और इसके बाद साल 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए और फिर योगी सरकार में मंत्री बने। जनवरी 2022 में उन्होंने बीजेपी और यूपी कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया।


संबंधित समाचार