होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Election 2024: तीसरे चरण में UP की 10 लोकसभा सीटों पर मतदान, जानें किस सीट से कौन है उम्मीदवार

Election 2024: तीसरे चरण में UP की 10 लोकसभा सीटों पर मतदान, जानें किस सीट से कौन है उम्मीदवार

 

UP Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश में कल तीसरे चरण की वोटिंग होगी जिसमें 10 लोकसभा सीटों पर मदाताओं के हाथों EVM में उनकी किस्मत का कैद होने वाली है। इन लोकसभा सीटों में संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदांयू आंवला और बरेली शामिल हैं। पिछले लोकसभा चुनाव की बात करें तो इन 10 सीटों में से आठ पर भगवा परचम फहरा था और दो सीटों पर ही समाजवादी पार्टी की जीत हुई थी। बसपा का तो खाता भी नहीं खुला था। 

जानें किस सीट से कौन उम्मीदवार

संभल लोकसभा सीट

संभल लोकसभा सीट से भाजपा ने अपने पुराने दिग्गज परमेश्वर लाल सैनी को मैदान में उतारा है। समाजवादी पार्टी ने जियाउर्रहमान बर्क को टिकट दिया है। तो वहीं, बसपा ने पूर्व विधायक सौलत अली को चुनावी रण में उतारा है।  

बरेली लोकसभा सीट

भाजपा ने आठ बार के सांसद संतोष गंगवार का टिकट काटकर कुर्मी बिरादरी के ही छत्रपाल गंगवार को मौका दिया है। समाजवादी पार्टी से प्रवीण सिंह ऐरन पांचवीं बार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। तो वहीं बसपा प्रत्याशी मैदान से बाहर हो गए हैं।

बदायूं लोकसभा सीट

बदायूं लोकसभा सीट से भाजपा ने पहली बार अपने संगठन के दिग्गज दुर्विजय सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। समाजवादी पार्टी से शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव को टिकट दिया है। तो वहीं बसपा ने मुस्लिम खां पर भरोसा जताया है।

एटा लोकसभा सीट

एटा लोकसभा सीट पर भाजपा ने पूर्व सीएम कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह को मैदान में उतारा है। समाजवादी पार्टी ने देवेश शाक्य को टिकट दिया है। तो वहीं बसपा ने इरफान को मैदान में उतारा है।

आंवला लोकसभा सीट

आंवला लोकसभा सीट से भाजपा से धर्मेंद्र कश्यप मैदान में हैं। समाजवादी पार्टी ने नीरज मौर्य को मैदान में उतारा तो वहीं बसपा के आबिद अली चुनावी रण में उतरे हैं।

फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट

फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर भाजपा ने दिग्गज राजकुमार चाहर को फिर से टिकट दिया है। समाजवादी पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल को मैदान में उतारा तो वहीं बसपा ने रामनिवास शर्मा को टिकट दिया हैं।

हाथरस लोकसभा सीट
हाथरस लोकसभा सीट से भाजपा ने अनूप प्रधान वाल्मीकि को मैदान में उतारा है। समाजवादी पार्टी ने जसवीर वाल्मीकि को चुनावी रण में उतार दिया। बसपा ने हेमबाबू धनगर को टिकट दिया है।

फिरोजाबाद लोकसभा सीट

फिरोजाबाद लोकसभा सीट भाजपा ने पिछली जीत के बावजूद टिकट बदलकर ठाकुर विश्वदीप सिंह को मैदान में उतारा है। समाजवादी पार्टी ने यहां वर्ष 2014 में चुनाव जीते अक्षय यादव को टिकट दिया है। वहीं, बसपा ने चौधरी बशीर को मैदान में उतारा है।

मैनपुरी लोकसभा सीट

मैनपुरी लोकसभा सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प है। यहां मुलायम सिंह यादव की विरासत पर जोर-आजमाइश चल रही है। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की बहू डिंपल यादव साइकिल पर सवार होकर चुनावी मैदान में उतरी हैं। उधर, भाजपा ने प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह को चुनावी मैदान में उतार दिया है। वहीं, बसपा ने शिवप्रसाद यादव को मैदान में उतारा है।

आगरा लोकसभा सीट

यह सीट 2009 से भाजपा के कब्जे में है। 2009 और 2014 में रामशंकर कठेरिया चुने गए, वहीं 2019 में भाजपा से एसपी सिंह बघेल चुने गए। इस बार भी भाजपा ने बघेल पर ही दांव लगाया है। बसपा से पूजा अमरोही प्रत्याशी हैं। वे कांग्रेस की पूर्व राज्यसभा सांसद सत्या बहन की बेटी हैं। वहीं, सपा ने सुरेश चंद कर्दम को उतारा है। 


बता दें कि तीसरे चरण के लिए यूपी के 12 जिलों की 10 संसदीय सीटों पर वोटिंग होगी जिसमें 1.89 करोड़ मतदाता वोट डालने के पात्र हैं, जिनमें 1.01 करोड़ पुरुष और 87.48 लाख महिलाएं शामिल हैं। इन निर्वाचन क्षेत्रों में 12,339 मतदान केंद्रों और 20,415 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा।


संबंधित समाचार