होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अच्छी खबर : हिमाचल प्रदेश में आज से शुरू होगी अंतरराज्यीय बस सेवा

अच्छी खबर : हिमाचल प्रदेश में आज से शुरू होगी अंतरराज्यीय बस सेवा

 

कोरोना वायरस के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम की अंतरराज्यीय बस सेवाएं बंद थी, जिसका परिचालन 14 अक्टूबर, बुधवार से शुरू हो जाएगा। यानि आज से हिमाचल में अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू हो जायेगी। दरअसल, हिमाचल प्रदेश के परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने मंगलवार को बताया था कि राज्य सरकार ने 14 अक्टूबर यानि बुधवार से हिमाचल पथ परिवहन निगम की अंतरराज्यीय बस सेवाओं के परिचालन का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 25 रूटों पर अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू होगी। इनमें चंडीगढ़, पठानकोट, बद्दी, होशियारपुर, लुधियाना, अंबाला, हरिद्वार इत्यादि प्रमुख हैं। अंतरराज्यीय रूटों पर सिर्फ गैर-वातानुकूलित (नाॅन-एसी) बसें ही चलाई जाएंगी। वही, अंतरराज्यीय बस रूटों में रात्रि बस सेवाएं भी शामिल की गई हैं।

इसके अलावा बिक्रम सिंह ने कहा कि नवरात्रों और त्यौहारों के मद्देनजर लोगों को सुविधा प्रदान करने के दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है। बता दें कि गत कुछ समय से आम लोग भी अंतरराज्यीय बस सेवाएं आरम्भ करने की मांग कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- अब दिन में 1 घंटे तथा रात में 9 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगी अटल टनल


संबंधित समाचार