होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Diwali 2020: घर में इन चीजों को रखना माना जाता है अशुभ, दिवाली से पहले तुरंत हटाएं

Diwali 2020: घर में इन चीजों को रखना माना जाता है अशुभ, दिवाली से पहले तुरंत हटाएं

 

इस साल 14 नवंबर यानी शनिवार को दिवाली का त्यौहार मनाया जाएगा। माना जाता है कि दिवाली के दिन माता लक्ष्मी घरों में प्रवेश करती हैं। दिवाली के दिन घर में दीए जलाए जाते हैं ताकि मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे। हालांकि इस दिन घर में कई चीजों का होना अशुभ भी माना जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहा है उन चीजों के बारें में जिन्हें घर में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा नहीं होती है। तो आइए जानते हैं क्या हैं ये चीजें जिन्हें दिवाली से पहले अपने घर से हटा देना चाहिए।

 टूटा हुआ कांच 

यदि आपके घर के किसी कोने में टूटा हुआ कांच रखा है या आपकी खिड़की की कांच टूटी हुई है तो उसे तुरंत घर से बाहर निकाल दें और इसकी जगह नई कांच लगवाएं। घर में टूटा हुआ शीशा रखना अशुभ माना जाता है। टूटी कांच घर मे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती है। 

रुकी हुई घड़ी 

वास्तु के अनुसार, घड़ी को प्रगति का प्रतीक माना जाता है। अगर आपके घर में कोई टूटी या रुकी हुई घड़ी है तो उसे दिवाली से पहले घर से हटा दें। 

खराब बिजली कराएं सही 

अगर आपके घर में किसी भी जगह की लाइट खराब है तो दिवाली से पहले इसे ठीक करा लें। दिवाली के समय अंधेरा अशुभता का प्रतीक माना जाता है और इसका सेहत पर बुरा असर पड़ता है। 

टूटी मूर्ति हटाएं 

बता दें कि घर में कभी भी टूटी हुई मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। ऐसी मूर्तियां घर में दुर्भाग्य बढ़ाने का काम करती हैं, इसलिए दिवाली से पहले अपने घर से टूटी मूर्तियों को बाहर कर दें।

छत की करें सफाई 

दिवाली से पहले लोग घरों की सफाई तो करते हैं पर अक्सर घर की छत को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन आप ऐसा न करें। दिवाली से पहले घर की छत को जरूर साफ करें और छत पर पड़े कचरे और फालतू सामान को हटा दें।

यह भी पढ़ें- Dhanteras 2020: इस धनतेरस पर करें इन चीजों का दान, जीवन में कभी नहीं होगी धन की कमी


संबंधित समाचार