होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Dhanteras 2020: इस धनतेरस पर करें इन चीजों का दान, जीवन में कभी नहीं होगी धन की कमी

Dhanteras 2020: इस धनतेरस पर करें इन चीजों का दान, जीवन में कभी नहीं होगी धन की कमी

 

देशभर में इस साल 14 नवंबर 2020 को दिवाली का पावन पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में दिवाली से पहले मनाए जाने वाले त्योहार 'धनतेरस' पर खरीदारी की परंपरा है। इस खास अवसर पर हर कोई अपने सामर्थ्य (Affordability) के अनुसार कुछ न कुछ खरीदता जरूर है। हालांकि आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस दिन खरीदारी के साथ ही धनतेरस के दिन दान की भी परंपरा है। मान्यता है क‍ि धनतेरस के द‍िन क‍िए गए दान से जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती। ऐसे में यदि आप भी धनतेरस पर गरीबों को दान देना चाहते हैं तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें। 

धनतेरस पर इन चीजों का करें दान, मां लक्ष्मी होगी प्रसन्न

नारियल और मिठाई 

धनतेरस के दिन नारियल और मिठाई का दान जरूर करना चाहिए। ऐसे में किसी जरूरतमंद को इन चीजों का दान करने से घर में लक्ष्मी मां आती हैं। साथ ही, ऐसा करने से धन के भंडार भरे रहेंगे और आपको कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आपको बता दें कि नारियल का इस्तेमाल हर पूजा में किया जाता है और नारियल को 'श्रीफल भी' कहा जाता है। वही, धनतेरस के दिन नारियल का दान करना अतिशुभ माना जाता है। इसके अलावा मिठाई का दान भी बहुत शुभ माना जाता है। इससे जीवन में भी शुभता आती है। 

अन्न दान 

ये तो आप जानते ही है कि अन्न दान करना बहुत ही शुभ होता है। ऐसे में धनतेरस के दिन आपको किसी गरीब व्यक्ति को घर बुलाकर आदर-सत्कार के साथ भोजन कराना चाहिए। इस भोजन में पूरी और चावल की खीर विशेष रूप से शामिल करनी चाहिए। लेक‍िन अगर आप किसी को घर बुलाकर भोजन कराने में असमर्थ हैं तो उस व्यक्ति के घर जाकर भी अनाज का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा बनी रहती है। 

लोहे से बनी वस्तुओं को करें दान 

धनतेरस के दिन लोहे से बनी वस्तुओं का दान करना चाह‍िए। ऐसी मान्यता है क‍ि यह दान शुभ होता है, इससे दुर्भाग्य कोसों दूर भागता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इससे लक्ष्मी माता आप पर प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा लोहे को शनिदेव की धातु भी माना जाता है। धनतेरस के दिन लोहा दान करने से शनि के शुभ फलों की प्राप्ति होती है और शनिदेव का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। 

वस्त्र दान करना माना जाता है शुभ 

धनतेरस के दिन वस्त्र दान करना महादान माना जाता है, इसलिए इन दिन अगर आप किसी जरूरतमंद को कपड़ों का दान करते हैं तो विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। अगर ये कपड़े लाल तथा पीले रंग के हो तो ये अत्यंत शुभ रहता है।


संबंधित समाचार