होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

BJP ने पंजाब में गजेंद्र सिंह शेखावत को बनाया चुनाव प्रभारी

BJP ने पंजाब में गजेंद्र सिंह शेखावत को बनाया चुनाव प्रभारी

 

भारतीय जनता पार्टी ने 2022 में देश के 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने 5 चुनावी राज्यों के लिए अपने प्रभारियों के नाम की घोषणा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को दी है। यहां पर हरदीप पुरी, मीनाक्षी लेखी, विनोद चावड़ा को सह प्रभारी बनाया गया है। वहीं उत्तराखंड का जिम्मा केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को दिया गया है। लॉकेट चटर्जी, सरदार आरपी सिंह सह प्रभारी की भूमिका में रहेंगे।  

गोवा में फडणवीस और मणिपुर में भूपेंद्र यादव
मिशन 2022 के तहत भाजपा ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं मणिपुर में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रभारी बनाया गया है। जबकि केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक और असम सरकार के मंत्री अशोक सिंघल को सह प्रभारी बनाया गया है।

इन पांच राज्यों में से 4 में भाजपा की सरकार
2022 में जिन पांच राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं, उसमें चार जगह भाजपा की ही सरकार है। उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड व मणिपुर में भाजपा शासित सरकार है तो वहीं पंजाब में कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में भाजपा ने अभी से ही कमर कसनी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- BJP ने 5 राज्यों में चुनाव प्रभारियों का किया ऐलान- इन नेताओं को दी जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट


संबंधित समाचार