होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

BJP ने 5 राज्यों में चुनाव प्रभारियों का किया ऐलान- इन नेताओं को दी जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

BJP ने 5 राज्यों में चुनाव प्रभारियों का किया ऐलान- इन नेताओं को दी जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

 

भारतीय जनता पार्टी ने 2022 में देश के 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने आज 5 चुनावी राज्यों के लिए अपने प्रभारियों के नाम की घोषणा कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया है।

जबकि, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, सरोज पांडेय, शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु, अन्नपूर्णा देवी और विवेक ठाकुर को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सहप्रभारी बनाया है।

भाजपा ने उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर की इन्हें जिम्मेदारी दी

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को दी है। पार्टी ने उनके साथ लॉकेट चटर्जी और सरदार आरपी सिंह को भी सह-प्रभारी बनाया है। पंजाब चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ-साथ हरदीप पुरी, मीनाक्षी लेखी, विनोद चावड़ा को प्रभारी नियुक्त किया गया है। गोवा विधानसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा मणिपुर के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रभारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- नारियल पानी से भी ज्यादा फायदेमंद होती है इसकी मलाई, ऐसे खाने से मिलते हैं गजब के फायदे


संबंधित समाचार