होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Akshaya Tritiya: अगले 100 साल तक नहीं मिलेगा ऐसा शुभ अवसर! सुख-समृद्धि के लिए जरूर करें ये काम

Akshaya Tritiya: अगले 100 साल तक नहीं मिलेगा ऐसा शुभ अवसर! सुख-समृद्धि के लिए जरूर करें ये काम

 

अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) का दिन बेहद ही पावन माना जाता है। इस दिन बिना किसी शुभ मुहूर्त के मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं। हिंदू पंचांग के मुताबिक, अक्षय तृतीया का त्योहार आज यानी 3 मई 2022 को मनाया जाता है। इस दिन ग्रहों का अद्भुत संयोग बन रहा है। जिस वजह से इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। इस दिन सोना-चांदी या नई चीजों को खरीदना या किसी नए काम की शुरुआत करना बेहद ही शुभ माना गया है।

ग्रहों का पंच योग
ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, अक्षय तृतीया के दिन ग्रहों के पंचयोग बन रहा है। आज के दिन सूर्य मेष राशि, चंद्रमा कर्क राशि, शुक्र व गुरु मीन राशि और शनि अपनी स्वराशि कुंभ में गोचर कर रहे हैं। इस दिन ग्रहों की स्थिति के अलावा केदार, उभयचरी, विमल, सुमुख और शुभ कर्तकी नाम के पांच राजयोग का निर्माण भी हो रहा है। अक्षय तृतीया पर शोभन और मातंग योग भी बन रहा है। ज्योतिषविर्दों के मुताबिक, ग्रहों का ऐसा संयोग अगले 100 साल तक नहीं बनेगा।



ग्रहों का असर
अक्षय तृतीया पर बनने वाले दुर्लभ ग्रहों की स्थिति का प्रभाव मानव जीवन पर इस बार बहुत शुभ रहने वाला है। इस दिन सोने-चांदी से बनी चीजों को घर में लाने से सुख-समृद्धि आती है। अगर आप महंगी धातु की चीजों को खरीदने में सक्षम नहीं हैं तो धातु से बनी कोई भी चीज घर ला सकते हैं।

अक्षय तृतीया के दिन करें ये काम
अक्षय तृतीया को आखा तीज या जया तीज भी कहा जाता है। अक्षय तृतीया इस साल मंगलवार को है और भूमि पुत्र मंगल को संपत्ति का स्वामी माना जाता है। इसलिए आज के दिन भूमि या भवन से जुड़े मामलों को आसानी से निपटाया जा सकता है। इसके अलावा सोने-चांदी की चीजों के अलावा बर्तन, कपड़े आदि खरीदना भी काफी शुभ माना गया है। आज के दिन किसी नए काम की शुरुआत बेहद लाभकारी मानी जाती है।

यह भी पढ़ें- Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पर धन, वैभव और सुख समृद्धि के लिए पितरों का यह उपाय करेगा काम


संबंधित समाचार