होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पर धन, वैभव और सुख समृद्धि के लिए पितरों का यह उपाय करेगा काम

Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पर धन, वैभव और सुख समृद्धि के लिए पितरों का यह उपाय करेगा काम

 

आखा तीज बैशाख शुक्लपक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। इसे ही अक्षय तृतीया कहते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन सोना, चांदी या जो भी धातु खरीदी जाती है, वो कभी भी नष्ट नहीं होती। इसके अलावा इस दिन जो दान पुण्य किया जाता है, उसका भी कई गुना, अक्षय फल प्राप्त होता है। इस बार 3 मई यानी मंगलवार को मनाई जाएगी। इस दिन आप कई चीजों का दान कर सकते हैं, लेकिन अगर वो दान जल से भरे कलश पर फल रखकर किया जाए तो बहुत ही शुभ माना जाता है। ज्योतिषियों की मानें तो इस दिन किया गया दान आपके अगले जन्म तक आपको फल देता है। इस दिन आप मां लक्ष्मी को पाने के लिए विष्णु जी की अराधना कर सकते हैं। इसके अलावा पितरों को याद करना भी इस दिन बहुत जरूरी होता है, इस दिन विष्णु भगवान और पितरों के नाम के कलश को दान करना चाहिए। आखा तीज पर दो कलश का दान करना जरूरी होता है। इसमें एक कलश पितरों का और दूसरा कलश भगवान विष्णु का माना गया है। पितरों वाले कलश में जल भरकर काले तिल, चंदन और सफेद फूल डालें। वहीं भगवान विष्णु वाले कलश में जल भरकर सफेद जौ, पीला फूल, चंदन और पंचामृत डालकर उसपर फल रखे। इससे पितृ और भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।

इस दिन यह होगी ग्रह नक्षत्रों की स्थिति
इस बार अक्षय तृतीया मंगल रोहिणी नक्षत्र के शोभन नक्षत्र में मनाई जाएगी। अक्षय तृतीया मनाने का यह संयोग 30 साल बाद बना है। इतना ही नहीं इस बार पूरे 50 साल के बाद ग्रहों की विशेष स्थिति बन रही है। अक्षय तृतीया पर चन्द्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ और शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में रहेंगे, वहीं शनि स्वराशि कुम्भ और बृहस्पति स्वराशि मीन में विराजमान रहेंगे। चार ग्रहों का अनुकूल स्थिति में होना अपने आप में बहुत ही खास है। 

यह भी पढ़ें- भगवान काल भैरव की आराधना करने से दूर हो जाते हैं सभी रोग-दोष  


संबंधित समाचार