हर वर्ष आज के दिन वर्ल्ड ऑस्टियोपोरोसिस डे मनाया जाता है। ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी में हड्डियां बहुत कमजोर हो जाती हैं। जिससे फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता हैं। इसलिए ही हर साल 20 अक्तूबर को यह दिन मनाया जाता है, ताकि लोगों को ऑस्टियोपोरोसिस के कारण और उपचार के बारे में बता सकें।
बता दें कि उम्र के साथ- साथ हड्डियां कमजोर होने लगती है और ऑस्टियोपोरोसिस की संभावना बढ़ने लगती है। लेकिन जब हड्डियां इतनी कमजोर हो जाएं कि हल्कि सी चोट लगने पर टूटने लगें तो उस स्थिति को ऑस्टियोपोरोसिस कहते है।
ऑस्टियोपोरोसिस जैसे खतरें से बचने के लिए आपको अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना होगा। जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करती है। आइए जानते हैं कौन सी खाने की चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए...
हरा सब्जियां-
ये तो आप सभी जानते है कि हरी सब्जियां खाने से कई बीमारीयों से बचा जा सकता हैं। इसलिए आप अपने खाने में पालक, केल, सरसों का साग और पालक जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करें। ये सब्जियां ऑस्टियोपोरोसिस को बढ़ने से रोकती हैं। साग में कैल्शियम, मैंगनीज और विटामिन K भरपूर मात्रा में पाया जाता है और ये सभी चीजें हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करती हैं।
चकोतरा-
यह खट्टा फल है और विटामिन C से भरपूर है। विटामिन C हड्डियों को नुकसान से बचाता है। विटामिन C में पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट इम्यूनिटी और कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाता है। हड्डियों को मजबूत करने के लिए अपनी डाइट में विटामिन C से भरपूर ताजे फल और सब्जियां शामिल करें। इससे आपको हड्डियों की बीमारी नहीं होगी।
अंडे-
बता दें कि अंडे ना सिर्फ प्रोटीन से भरपूर होते हैं बल्कि इनमें विटामिन- डी भी पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार होते है। शरीर में विटामिन- डी बढाने के लिए अंडा सबसे अच्छा और सस्ता विकल्प है। अड़े खाने से आपको ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या नहीं होगी।
दूध-
दूध में कैल्शियम, विटामिन डी, फास्फोरस, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। शरीर के लिए दूध बहुत फायदेमंद माना जाता है। एक रिसर्च के मुताबिक, दूध और डेयरी के सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस से बचा जा सकता हैं।