Delhi Police: दिल्ली के रोहिणी जिले में रात के वक्त अपराध पर लगाम लगाने और लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने के लिए नाइट पेट्रोलिंग और पुलिस विजिबिलिटी ड्राइव चलाया गया।
DCP रोहिणी शशांक जायसवाल, IPS की निगरानी में Addl. DCP तनुश्री, ACP ब्रिज मोहन मीणा और SHO विजय विहार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में देर रात तक गश्त की।
पुलिस टीम ने अवंतिका, बुध बाजार मार्केट, महादेव चौक, 40 फुटा रोड, बी.डी. जैन स्कूल टी-पॉइंट, MCD कॉलोनी और अवंतिका चौक समेत कई इलाकों में पेट्रोलिंग की।
इस दौरान अवंतिका चौक पर वाहनों की चेकिंग की गई। ब्लैक और टिंटेड फिल्म लगे वाहनों पर कार्रवाई की गई, जबकि बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग करने वाले दोपहिया वाहनों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की। 5 मोटरसाइकिलों को नियमों के उल्लंघन पर रोका गया।
खास बात यह रही कि थाना लेवल कमेटी और स्थानीय RWA के सदस्य भी पुलिस के साथ पेट्रोलिंग में शामिल रहे।
पुलिस के मुताबिक, इस अभियान का मकसद रात के समय पुलिस की मौजूदगी बढ़ाना, अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाना और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना है।