PM Modi Speech: कल रात 8 बजे प्रधानमंत्री मोदी ने देश को संबोधित किया। जिसमे उन्होंने सीधे तौर पर आतंक पर चोट करते हुए आतंकियों को चेता दिया है। PM Modi ने आतंक से लेकर सभी बिंदुओं पर अपनी बात रखी। अपने संबोधन में PM Modi ने सेना के शौर्य को सराहा साथ ही उन्होंने भाजपा द्वारा पुरे देश भर में तिरंगा यात्रा निकालने की भी बात कही। बता दें की भारत- पाकिस्तान तनाव के बीच पाकिस्तान द्वारा ड्रोन से लेकर और भी कई हथियारों से हमले किए गए। जिसका जवाब भारत ने दिया। जिसमे भारत ने 100 आतंकियों को मौत की नींद सुला दी थी।
पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा
पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने जो बर्बरता दिखाई थी उसने देश, दुनिया को झकझोर दिया था। छुट्टियां मना रहे निर्दोष नागरिकों को धर्म पूछकर उनके परिवार, उनके बच्चों के सामने बेरहमी से मार डाला यह आतंक का बहुत विभत्स चेहरा था, क्रूरता थी। यह देश के सद्भाव को तोड़ने की घिनौनी कोशिश भी थी। मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से यह पीड़ा बहुत बड़ी थी। इस आतंकी हमले के बाद पूरा देश, हर राजनीतिक दल, एक स्वर में आतंक के खिलाफ उठ खड़ा हुआ है। हमने आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने के लिए भारत की सेनाओं को पूरी छूट दे दी है। आज हर आतंकी, आतंक का हर संगठन जान चुका है कि हमारी बहनों, बेटियों के माथे से सिंदूर हटाने का अंजाम क्या होता है।
हमारे वीर सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर की प्राप्ति के लिए असीम शौर्य का प्रदर्शन करता हूं
आगे पीएम मोदी ने संबोधन में कहा कि बीते दिनों में देश का सामर्थ्य और उसका संयम देखा है। मैं सबसे पहले भारत की पराक्रमी सेनाओं को, सशस्त्र बलों को, हमारी खुफिया एजेंसियों को, वैज्ञानिकों को हर भारतवासी की तरफ से सैल्यूट करता हूं। हमारे वीर सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर की प्राप्ति के लिए असीम शौर्य का प्रदर्शन करता हूं। उनकी वीरता, साहस और पराक्रम को आज ये पराक्रम समर्पित करता हूं। 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने जो बर्बरता दिखाई दी, उसने देश और दुनिया को झकझोर दिया था। ये देश के सद्भाव को तोड़ने की कोशिश भी थी।