Bihar Election: पीएम मोदी ने कहा कि पैदावार और खेती के मामले में कई जिले पिछड़े हैं। धन धान्य योजना के जरिए इन्हें मदद देंगे। हमलोगों का पूरा फोकस पिछड़े हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की विकास योजनाओं की भी सौगात दी। इन सारे प्रयासों का सबसे बड़ा लाभ होगा कि बिहार का विकास होगा। कांग्रेस और राजद गरीबों, दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्गों के नाम पर राजनीति करते आए हैं। लेकिन यह लोग अपने परिवार से बाहर किसी को सम्मान नहीं देते। आज इनका हाल पूरा बिहार देख रहा है। हमें बिहार को इनलोगों से दूर रखना है। यह लोग कभी बिहार का विकास कर रही नहीं सकते हैं। इसलिए हमें मिलकर बिहार के विकास को और गति देनी है। हमें संकल्प लेना है कि बनाएंगे नया बिहार, फिर एक बार एनडीए सरकार। इसके बाद पीएम ने भारत माता के जयकारे लगाकर अपना संबोधन खत्म किया।
जिलों को आकांक्षी जिला नाम दिया
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज माओवाद अंतिम सांसे गिन रहा है। हमारा संकल्प है कि हम भारत को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त करके रहेंगे। साथियों यह नयाा भारत है। भारत दुश्मनों को सजा देने के लिए जमीन आसमान एक कर देता है। बिहार की इसी धरती से मैंने ऑपरेशन सिंदूर की घोषणा की थी। पूरी दुनिया ने भारत का सामर्थ्य देखा। अब बिहार को दुनिया भर के मार्केट से जोड़ेंगे। किसानों की आय दोगुणा करना हमारा लक्ष्य है। पीएम ने कहा कि साथियों न हम नारों तक अटकते हैं और न हम वादों तक सिमटते हैं। हम पिछड़ों और अति पिछड़ों के लिए अतिरिक्त काम कर रहे हैं। दशकों तक हमारे देश में 110 से ज्यादा देशों को पिछड़ा कहकर इसे छोड़ दिया था। हमने इन जिलों को आकांक्षी जिला नाम दिया और इनके लिए विकास को प्राथमिकता दी।
पीएम मोदी ने कहा कि देश में और बिहार में लखपति दीदी की संख्या लगातार बढ़ रही
पीएम मोदी ने कहा कि देश में और बिहार में लखपति दीदी की संख्या लगातार बढ़ रही हैहै। अब तक डेढ़ करोड़ बहने पूरे देश में लखपति बन चुकी हैं। आज यहां 400 करोड़ रुपये का सामुदायिक निवेश फंड भी जारी किया गया है। यहां सीएम नीतीश कुमार ने जो जीविका दीदी योजना चलाई, उसकी खूब तारीफ हो रहा है। जब बिहार आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा। हमारा संकल्प है कि समृद्ध बिहार और हर नौवजानों को रोजगार। सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के नौजवानों को रोजगार और नौकरी की दिशा कि बड़ी घोषणा की। पीएम मोदी ने कहा कि प्राइवेट कंपनी जो पहली बार नौकरी पाएगा, उसे 15 हजार रुपया दिया जाएगा। इसे केंद्र सरकार अगस्त से लागू की जा रही है। इसका फायदा बिहार को भी मिलेगा। पीएम मोदी ने मुद्रा योजना के बारे में भी बात की। कहा कि इस योजना के जरिए कई लोगों को लोन मिला है।