Parineeti Chopra Pregnancy: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा जल्द ही मां बन सकती हैं। उन्हें हाल ही में दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दिवाली अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा के लिए खास होने वाली है। खबरों के मुताबिक दोनों अपने पहले बच्चे के स्वागत का इंतजार कर रहे हैं। बताया जाता है कि हाल ही में परिणीति को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके साथ उनके परिवार के लोग भी हैं।
सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती रही हैं
परिणीति चोपड़ा अपनी गर्भावस्था के समय दिल्ली में ही रही हैं। इस दौरान वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती रही हैं। रविवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।परिणीति चोपड़ा को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस खास समय में राघव अपनी पत्नी के साथ हैं। वे अब बच्चे के आने की उम्मीद कर रहे हैं।'
बच्चे के आगमन का बेसब्री से इंतजार
बताया जाता है कि परिणीति और राघव, दोनों के परिवार वाले भी बच्चे के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पूरा परिवार बच्चे के आगमन को लेकर बेहद उत्साहित है और सभी परिणीति के साथ हैं। यह दिवाली उनके लिए खास है क्योंकि आने वाले नन्हे मेहमान के साथ यह और भी ज्यादा खुशियां और जश्न लेकर आ रही है।