Bihar Election 2025 : आज बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है। सुबह 11 बजे तक 121 सीटों पर 27.65 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। बिहार के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग हो रही है। 45341 बूथों पर वोटिंग के लिए मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्र पर पहुंच रहे हैं। यह मतदान शाम 6 बजे तक चलना है। जबकि 6 विधानसभा क्षेत्रों में 2135 बूथों पर वोट 5 बजे तक पड़ेंगे। पहले चरण में वर्तमान सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव, उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव, बाहुबली अनंत सिंह समेत कई दिग्गज चुनावी मैदान में हैं।
बेगूसराय में सर्वाधिक और पटना में सबसे कम मतदान
पहले चरण की 121 विधानसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक 27.65 प्रतिशत मतदान हुआ। बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के पहले चरण में 6 नवंबर को सुबह 11 बजे तक कुल औसत मतदान प्रतिशत 27.65% दर्ज किया गया। खबर लिखने तक बेगूसराय में सर्वाधिक और पटना में सबसे कम मतदान हुआ।
जानिए कहां-कितना प्रतिशत हुआ मतदान
मधेपुरा विधानसभा सीट में 28.46%,
सहरसा विधानसभा सीट में 29.68%,
दरभंगा विधानसभा सीट में 26.07%,
मुजफ्फरपुर विधानसभा सीट में 29.66%,
गोपालगंज विधानसभा सीट में 30.04%,
सीवान विधानसभा सीट में 27.09%,
सारण विधानसभा सीट में 28.52%,
वैशाली विधानसभा सीट में 28.67%,
समस्तीपुर विधानसभा सीट में 27.92%,
बेगूसराय विधानसभा सीट में 30.37%,
खगड़िया विधानसभा सीट में 28.96%,
मुंगेर विधानसभा सीट में 26.68%,
लखीसराय विधानसभा सीट में 30.32%,
शेखपुरा विधानसभा सीट में 26.04%,
नालंदा विधानसभा सीट में 26.86%,
पटना विधानसभा सीट में 23.71%,
भोजपुर विधानसभा सीट में 26.76%,
बक्सर विधानसभा सीट में 28.02% मतदान दर्ज किया गया।