1492 - ब्रिटेन के किंग हेनरी सप्तम ने फ्रांस पर आक्रमण किया।
1924 - राष्ट्रसंघ को शक्तिशाली बनाने के उद्देश्य से लाया गया जेनेवा प्रस्ताव 1924 महासभा द्वारा स्वीकृत हुआ किंतु बाद में उसकी पुष्टि नहीं हुई।
1951 - श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की।
1952 - सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरूआत हुई।
1961 - बम्बई (अब मुंबई) में शिपिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया का गठन।
1971 - तत्कालीन राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने गांधी सदन के नाम से प्रसिद्ध बिड़ला हाउस देश को समर्पित किया। यहीं पर महात्मा गांधी की हत्या हुई थी।
1982 - तेहरान में बम विस्फोट से 60 मरे, 700 घायल।
1985 - दहेज निषेधाज्ञा संशोधन अधिनियम अस्तित्व में आया।
1988 - कोरिया के सिओल में 24वें ओलंपिक खेलों का समापन। तमिलनाडु में मंडपम और पम्बन के बीच समुद्र के ऊपर सबसे लंबा पुल खुला।
2000 - रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन भारत की चार दिवसीय यात्रा दिल्ली पहुँचे।