नवरात्रि एक हिंदू पर्व है। नवरात्रि एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ होता है नौ रातें। इन नौ रातों और दस दिनों के दौरान देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है। दसवाँ दिन दशहरा के नाम से प्रसिद्ध है। नवरात्रि वर्ष में चार बार आता है। पौष, चैत्र,आषाढ,अश्विन प्रतिपदा से नवमी तक मनाया जाता है। नवरात्रि के नौ रातों में तीन देवियों - महालक्ष्मी, महासरस्वती या सरस्वती और दुर्गा के नौ स्वरुपों की पूजा होती है जिन्हें नवदुर्गा कहते हैं। इन नौ रातों और दस दिनों के दौरान देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है। दुर्गा का मतलब जीवन के दुख कॊ हटाने वाली होता है। नवरात्रि एक महत्वपूर्ण प्रमुख त्योहार है जिसे पूरे भारत में महान उत्साह के साथ मनाया जाता है।
शैलपुत्री- इसका अर्थ- पहाड़ों की पुत्री होता है।
ब्रह्मचारिणी- इसका अर्थ- ब्रह्मचारीणी।
चंद्रघंटा- इसका अर्थ- चाँद की तरह चमकने वाली।
कूष्माण्डा- इसका अर्थ- पूरा जगत उनके पैर में है।
स्कंदमाता- इसका अर्थ- कार्तिक स्वामी की माता।
कात्यायनी- इसका अर्थ- कात्यायन आश्रम में जन्मि।
कालरात्रि- इसका अर्थ- काल का नाश करने वली।
महागौरी- इसका अर्थ- सफेद रंग वाली मां।
सिद्धिदात्री- इसका अर्थ- सर्व सिद्धि देने वाली।