1929: अभिनेता, गायक, निर्देशक किशोर कुमार का जन्म।
1954: पाकिस्तान सरकार ने हाफिज जलंधरी द्वारा लिखे गीत को राष्ट्रगान के रूप में अपनाने पर सहमति दी।
1956: देश का पहला परमाणु अनुसंधान रिएक्टर अप्सरा शुरू हुआ।
1964: गत् 21 जून से अमेरिका में लापता तीन नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं के शव फिलाडेल्फिया के एक निर्माणाधीन बांध के निकट ज़मीन में दफन मिले।
1997: मो. ख़ातमी ने ईरान के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
2000: ब्रिटेन की महारानी राजमाता एलिजाबेथ ने अपना सौवां जन्मदिन मनाया। वह शाही घराने की पहली सदस्य हैं, जिन्होंने उम्र का सैकड़ा पार किया।
2004: नासा ने एल्टिक्स सुपर कम्प्यूटर केसी को कल्पना चावना नाम दिया।
2007: मंगल ग्रह की खोज के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण।