1 कई लोग घर में पेड़-पौधे लगाते समय बहुत ज्याद सोचते है किस समय लगाए, कौन सा मुहूर्त में लगाना सही होगा। लेकिन नवरात्रि के दौरान इन सब बातों की चिंता खत्म हो जाती है क्योंकि नवरात्रि के दिनों को बहुत शुभ मान जाता है।
2 ऐसे में यदि आपको घर में कुछ नए प्रकार के पेड़-पौधे लगाने है तो आपको ज्यादा सोचने की जरुरत नहीं है। आप किसी भी समय लगा सकते है। आइए जानते हैं कि नवरात्रि खत्म होने से पहले आपको घर में कौन से पेड़-पौधे लगा लेने चाहिए।
3 हरसिंगार- यह फूल दिखने में जितने सुंदर है उतने ही इनके औषधीय गुण भी है। वास्तु के अनुसार इन पौधों को छूने मात्र से ही मानसिक तनाव कम होने लगता है और घर में सुख-शांति आती है। घर में हरसिंगार का पौधा लगाने से आर्थिक समस्या भी दूर होती है। क्योंकि यह पौधे धन की देवी माता लक्ष्मी को बेहद प्रिय हैं।
4 श्वेतार्क- श्वेतार्क का पौधा बहुत शुभ है। घर में इस पौधे के होने से बरकत और सुख-शांति बनी रहती है। इसके शुभ प्रभाव से घर में मां लक्ष्मी की कृपा रहती है और धन की कभी कमी नहीं होती है। श्वेतार्क के पौधे में औषधीय गुण भी होते हैं। इसके फूलों से भगवान शिव की पूजा की जाती है।
5 शमी- अगर आप शनि देव को प्रसन्न करना चाहते है तो इस पौधे को लगा सकते है। ज्योतिष शास्त्र में शमी के पौधे का संबंध शनि ग्रह से माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार शमी के पौधे को घर के मुख्य द्वार की बाईं तरफ थोड़ी दूरी पर लगाए। पौधे को ऐसे लगाए जिससे इसकी छाया घर पर न पड़े।
6 अशोक का पेड़- अशोक का पेड़ घर के वास्तु दोष दूर करता है। मान्यताओं के अनुसार घर में अशोक का पेड़ होने से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। ऐसा भी माना जाता है कि जिस घर में यह पेड़ होता है वहां कभी मतभेद नहीं होते और उस घर के लोग हमेशा तरक्की करते हैं। यह पेड़ बहुत ही शुभ माना गया है।
7 आंवला- हिंदू पुराणों के अनुसार आंवला के पेड़ पर देवी देवताओं का वास होता है। यदि आपको घर में आंवले का पेड़ लगाना है तो उत्तर या पूर्व दिशा में लगाए। यह वृक्ष भगवान विष्णु को अति प्रिय है। आंवले का पेड़ लगाकर उसकी नियमित पूजा करने से घर में देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है और सारी समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है।