टेस्ला (Tesla) और स्पेस एक्स (Space X) के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर (Twitter) को खरीद लिया है। एलन मस्क हमेशा से ही ट्विटर पर एक्टिव रहते हैं। मस्क द्वारा ट्विटर खरीदने के बाद अब सोशल मीडिया पर मिम्स की बाढ़ सी आ गई है। वहीं एलन मस्क ने भी इस डील के बाद कई सारे ट्वीट करके लोगों को काफी हैरान कर दिया है। हालांकि इस बीच लोग भी ट्विटर पर काफी एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोगों ने तो एलन से अन्य कंपनियों को भी खरीदने की अपील कर डाली। इस लिस्ट में अब भारतीय टीम के यंग बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने भी मस्क से एक ऐसे ही भारतीय स्टार्टअप को खरीदने की बात कही है।
शुभमन गिल ने किया ट्वीट
भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज शुभमन गिल ने ट्विटर पर एक किया, जिसमें उन्होंने 'एलन मस्क (Elon Musk) को टैग करते हुए लिखा कि, “एलन मस्क, कृपया आप swiggy को खरीद लीजिये, ताकि वह वक्त पर डिलीवरी कर सके।” इसके बाद से इस ट्वीट पर धड़ाधड़ रिट्वीट आ रहे हैं।
स्विगी का ट्वीट
शुभमन गिल के ट्वीट करने के तुरंत बाद ही स्विगी का ट्वीट आ गया। इस ट्वीट में स्विगी ने लिखा है कि 'हाय शुभमन, ट्विटर या ट्विटर नहीं, हम बस ये चाहते हैं कि आपके ट्विटर के साथ सब कुछ ठीक रहे (अगर आपने ऑर्डर किया है)। अपने आर्डर डिटेल्स के साथ हमसे डीएम में मिलें, हम तेजी से आपका काम करेंगे। इसके कुछ ही देर बाद स्विगी की ओर से एक और मैसेज आया। इस मैसेज में स्विगी द्वारा लिखा था कि हमें आपका मैसेज मिल चुका है। जल्द ही मिलेंगे।'
एलन मस्क ने ट्विटर खरीदा
फ्री स्पीच एक्टिविस्ट एलन मस्क (Elon Musk) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) को फ्री स्पीच के उद्देश्य से 44 बिलियन डॉलर में खरीदा है। हालांकि इसके बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि उनकी नजर और भी कई कंपनियों पर है।