1774: ब्रिटिश अधिकारी और भारत में ब्रिटिश सेना के कमांडर-इन-चीफ रॉबर्ट क्लाइव ने इंग्लैंड में आत्महत्या की।
1834: एटलस नाम का जहाज भारतीय मजदूरों को लेकर मॉरीशस पहुंचा। इस घटना की याद में वहां अप्रवासी दिवस मनाया जाता है।
1835: अमेरिका के फ्लोरिडा में ओसिओला के पास सेमिनोले युद्ध शुरू हुआ। इसे फ्लोरिडा युद्ध के नाम से भी जाना जाता है।
1841: अकबर खान ने अफगानिस्तान में शाह शुजा के खिलाफ विद्रोह किया और उसे सफलता मिली।
1852: फ्रैंकलिन पियर्स अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
1914: रूस ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1950: प्रसिद्ध आयरिश नाटककार जॉर्ज बर्नार्ड शॉ का 97 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1951: मिस्र में ब्रिटेन विरोधी प्रदर्शनों को नियंत्रित करने के लिए करीब छह हजार ब्रिटिश सैनिक पहुंचे।
1984: अमेरिका में 1962 के बाद पहली बार किसी महिला को फांसी दी गई। वेल्मा बारफील्ड को मृत्युदंड दिया गया।
1986: बेरूत में कट्टरपंथियों द्वारा बंधक बनाए गए अमेरिकी नागरिक डेविड जैकोब्सन को रिहा कराया गया।
1999: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में संयुक्त राष्ट्र और अमेरिकी केंद्रों पर अज्ञात लोगों ने रॉकेट से हमला किया।
2000: पश्चिम एशिया में हिंसा रोकने के लिए एक फॉर्मूले पर सहमति बनी।
2001: अमेरिका ने अफगानिस्तान में विशेष बलों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया। इसी दिन श्रीपाद येसो नाईक ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में पोत परिवहन मंत्री का पद संभाला।
2002: मुफ्ती मोहम्मद सईद ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली।
2004: चीन के हेनान प्रांत में जातीय संघर्ष के दौरान 20 लोगों की मौत हुई।
2005: गुलाम नबी आजाद ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2007: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के खराब सोलर पैनलों की मरम्मत के बाद डिस्कवरी अंतरिक्ष यान के यात्री सुरक्षित धरती पर लौटे।
2008: केंद्र सरकार ने सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन फंड से धन निकालने की सुविधा समाप्त कर दी।