कोरोना वायरस के रोजाना आने वाले नए मामलों में पहले की तुलना में बहुत कमी आई है वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस के 1 लाख 52 हजार 734 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में 3 हजार 128 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3 लाख 29 हजार 100 हो गई है।
देश में 15 दिन पहले तक रोजाना मामलों का आंकड़ा 4 लाख के ऊपर था। देश में अब तक कोरोना वायरस के 2.80 करोड़ मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही 2.56 करोड़ से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं। देश में फिलहाल कोरोना वायरस से रिकवरी की दर 91.60 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 2.38 लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं।
आपको बता दें कि कोरोना के नए मामले घटने और ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ने की वजह से देश में अब कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों में भी तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान एक्टिव मामलों में 88 हजार 416 की कमी आई है। देश में 20.26 लाख एक्टिव कोरोना केस हैं वहीं,15 दिन पहले एक्टिव कोरोना मामलों का आंकड़ा 38 लाख के ऊपर था।
इसके साथ ही टीकाकरण अभियान ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ी है। अब तक देश में 21.31 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। फिलहाल 16.86 करोड़ को अबी पहली डोज ही मिली है, जबकि 4.45 करोड़ को दोनों डोज लग चुकी हैं।