Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ में इस वक्त फेस्टिव वीक चल रहा है। लेकिन घर के अंदर का माहौल काफी गर्माया हुआ है। वीकेंड का वार में सलमान खान की क्लास के बाद अब घरवालों के लिए दिवाली के इमोशनल मैसेज आए। अब कंटेस्टेंट स्काउट OP के लिए मुश्किलें घर के अंदर और बाहर, दोनों जगह बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।
लेटेस्ट एपिसोड में बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट्स को उनके परिवारवालों के दिवाली विशेज सुनाए। इस दौरान घर में उस वक्त बड़ा ड्रामा देखने को मिला, जब स्काउट के घर से आए मैसेज को लेकर काफी खलबली मच गई। हाल ही में स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी की एक लाइव स्ट्रीमिंग सामने आई है, जिसमें उन्होंने ‘लास्ट एक्ट’ और ‘लास्ट डांस’ जैसे स्टेटमेंट दिए। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के रास्ते अब अलग हो चुके हैं।
दरअसल, स्काउट के लिए उनकी गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी और परिवार की तरफ से मैसेज आया था, जिसमें उन्हें गेम और रिश्तों को लेकर नसीहत दी गई थी। हालांकि, इसी दौरान माही विज और अरिश्फा खान के बीच मैसेज सुनने के हक को लेकर भी तीखी नोकझोंक हुई, जिससे माहौल और भावुक हो गया।
अब स्काउट OP ने कुछ चीजों को कबूल किया है, जिससे नाराज काशवी ने क्लियर कर दिया है कि वह रिश्ते को आगे बढ़ाने के हक में नहीं हैं।
काशवी ने क्या कुछ कहा?
लाइव स्ट्रीम के दौरान काशवी ने कहा, "बस 5 साल की तो बात थी, बाकी लोगों ने तो… आप तो जानते ही हैं।"
इसके बाद वह हंसीं और स्काउट OP के फैन्स से बोलीं, "आप लोग इसे बस एक शो की तरह देखें, मजे लें और एंटरटेन हों। वो लव और स्काउट से जुड़ी चर्चाओं पर ज्यादा ध्यान न दें, क्योंकि उनके रिएक्शन से इस मामले को और ज्यादा तूल मिलेगा और यह बात और बढ़ेगी।"
आखिर में उन्होंने कहा, "सच कहूं तो, मेरे लिए यह आखिरी कदम और आखिरी डांस है। लेकिन इस बारे में बात करना दो लोगों का मामला है।"
साथ ही उन्होंने क्लियर किया कि, "मैंने स्काउट OP के फैन्स के लिए अपनी तरफ से जितना हो सकता था, उतना किया है।"
काशवी ने स्काउट OP को सपोर्ट करना जारी रखने की अपील भी की। आखिर में उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद से और स्काउट OP के फैन्स से जो वादा किया था, वह उसे निभाना चाहती हैं।
काशवी ने उठाए थे सवाल
कुछ दिनों पहले ही स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी ने शो में आकर लव गिल के साथ उनकी बढ़ती नजदीकियों पर सवाल उठाए थे। सलमान खान ने भी इस मुद्दे पर स्काउट की क्लास लगाई थी। घर के अंदर भी बाकी कंटेस्टेंट्स इस बात पर चर्चा करते दिखे।