इंग्लिश टीम (English Team) को जो रूट (Joe Root) के इस्तीफे के बाद अपना नया टेस्ट कप्तान मिल गया है। अब बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को टीम का नया टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया है। बता दें कि बेन स्टोक्स ऑलराउंडर इंग्लैंड टेस्ट टीम के 81वें कप्तान बने हैं। मंगलवार शाम को ईसीबी (ECB) के अंतरिम अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने इंग्लैंड मेंस क्रिकेट (england men's cricket) के प्रबंध निदेशक रॉब की सिफारिश के बाद बेन की नियुक्ति को मंजूरी दे दी।
प्रबंध निदेशक रॉब ने बेन स्टोक्स को कप्तान बनाए जाने पर कहा कि, मुझे बेन को टेस्ट कप्तान की भूमिका की पेशकश करने में किसी भी प्रकार की कोई झिझक नहीं थी। वह इंग्लिश क्रिकेट (English Cricket) को अपनी मेंटलिटी और एप्रोच के जरिए रेड बॉल क्रिकेट (Red Ball Cricket) को अगले युग में आगे ले जाने में काफी मदद करेंगे। मुझे खुशी है कि उन्होंने इस पद को स्वीकार किया है। वह अतिरिक्त जिम्मेदारी और सम्मान के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वह पूरी तरह से इस मौके के हकदार हैं।
स्टोक्स का अब तक का टेस्ट करियर
इंग्लैंड के लिए दिसंबर 2013 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले स्टोक्स ने 79 रेड बॉल मैच खेले हैं। फरवरी 2017 में उन्हें वह उप-कप्तान बने थे और 2020 की गर्मियों में अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिए रूट के अनुपस्थिति में वह कप्तान नियुक्त किए गए थे।
इस पर स्टोक्स ने कहा कि, मैं इंग्लैंड टेस्ट टीम का नेतृत्व करने का अवसर पाकर काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं इस गर्मी से टीम का नेतृत्व करनी की शुरुआत को लेकर उत्साहित हूं। मैं जो रूट को इंग्लिश क्रिकेट में योगदान देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं। वह ड्रेसिंग रूम में एक लीडर के रूप में मेरे साथ हमेशा खड़े रहेंगे। वह इस भूमिका में मेरे महत्वपूर्ण सहयोगी रहेंगे।