देश में कोरोना से हालात बेहतर हो रहे है। इसके साथ ही पिछले सात महीनों के बाद सबसे कम केम सामने आए है। एक दिन में 20 हजार से कम मामले सामने आए है। वहीं पॉजिटिविटी रेट और रिकवरी रेट में काफी सुधार हुआ है। क्योंकि देश में कोरोना वैक्सीन अभियान में तेजी आने के बाद संक्रमण के मामले तेजी से कम हो रहे है। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 18,132 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,39,71,607 हो गई। पिछले 215 दिन में एक दिन में सामने आए संक्रमण के ये सबसे कम मामले हैं।