हरियाणा: महिला कांस्टेबल (Women Constable) की परीक्षा (Exam) के बाद परीक्षार्थियों को सिरसा से लेकर वापस यमुनानगर आ रही प्राइवेट बस (Private Bus) अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई। इस हादसे में लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों को पास के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि रविवार को राज्य में महिला कांस्टेबल की परीक्षा थी। परीक्षा केंद्र सिरसा में था। यहां यमुना नगर से कई प्रतिभागी परीक्षा देने आई थीं। परीक्षा देने के बाद शाम लगभग 3.30 बजे वे जिस बस से वापस यमुनानगर वापस जा रही थी, हुड्डा चौक पर अचानक बस ने अपना कंट्रोल खो दिया और होकर पलट गई। हादसे में लगभग एक दर्जन यात्रियों के घायल होने की खबर सामने आई है।
यात्रियों का कहना है कि बस की हैडलाइट खराब थी इसके बावजूद बस काफी तेज रफ्तार से चल रही थी। यात्रियों ने आरोप लगाया कि बस चालक और कंडक्टर दोनों नशे में थे। उन्होंने बस चलाते समय शराब पी हुई थी। उन्होंने बताया कि इससे पहले कैथल (Kaithal) में भी बस चालक और कंडक्टर का यात्रियों से विवाद हुआ था।